
राशिफल, 17 जुलाई 2026: सनातन परंपरा में राशिफल का विशेष महत्व माना गया है। हर नया दिन हमारे जीवन में नए बदलाव, चुनौतियां और अवसर लेकर आता है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का सीधा असर हमारे करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत और पारिवारिक रिश्तों पर पड़ता है। आज का दिन भी खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशि के जातकों पर सितारों की असीम कृपा बरसने वाली है, जिससे उनके बरसों से अटके काम पूरे होंगे और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वहीं, कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें आज अपने स्वास्थ्य, लेन-देन और निजी रिश्तों को लेकर बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज अभी 12 राशियों के जातकों का दिन।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 16 जुलाई 2026: मेष, कर्क समेत इन राशियों पर आज होगी धन वर्षा, इन्हें रहना होगा सतर्क
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली और आर्थिक लाभ से भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। आज उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। हालांकि, जमीन-जायदाद या किसी पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना कानूनी मामला आज आपकी मानसिक चिंता को थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर शाम तक स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों में आज खुद को साबित करने और कुछ नया करने का गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। अपने कार्यक्षेत्र में आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और अपने अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए दोस्तों का सहारा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज काम के दबाव के कारण थोड़ी भागदौड़ और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए काम के साथ-साथ थोड़ा विश्राम भी जरूर करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहेगा। आज आपको अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों में पूरी स्पष्टता बनाए रखनी होगी। हालांकि, दिमाग में चल रही कुछ पुरानी बातें और अनसुलझी उलझनें आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, लेकिन माता-पिता की सेवा करने और उनके साथ समय बिताने से आपको असीम मानसिक शांति का अनुभव होगा। अच्छी बात यह है कि, आपकी कोई बेहद प्रिय और लंबे समय से खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है जिससे मन खुश रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता खुलकर लोगों के सामने आएगी, जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। अगर आपने अपने व्यापार के विस्तार को लेकर पहले से कोई ठोस योजनाएं बनाई थीं, तो आज उन पर अमल करने का सही समय है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप परिवार की जरूरत के लिए किसी नए वाहन की खरीदारी का मन भी बना सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के कुछ नए और सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि, सेहत के मामले में आज की गई कोई भी छोटी सी लापरवाही आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन सकती है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के जीवन में आज खुशियों का आगमन होगा और कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिलने घर आ सकता है। दोस्तों और करीबियों के आने से घर-परिवार में आज पूरे दिन खुशी, हंसी-मजाक और सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। हालांकि, बजट से बाहर जाकर कुछ अनचाहे घरेलू खर्च आपके सामने आ सकते हैं जो थोड़ी चिंता बढ़ाएंगे, लेकिन परिवार के बुजुर्गों के सहयोग और सूझबूझ से इस समस्या का समय रहते समाधान निकल जाएगा।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में हर कदम बेहद सावधानी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ाना होगा। आज अपनी तात्कालिक जरूरतों और बदलती परिस्थितियों को अच्छी तरह तौलने के बाद ही किसी नए काम की शुरुआत करें। यदि आप व्यापार करते हैं, तो योजनाबद्ध तरीके से की गई रणनीतियां ही आज आपको अपेक्षित आर्थिक सफलता दिला सकती हैं। दिन के दूसरे हिस्से में कार्यों की व्यस्तता और कुछ अड़चनों के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नई चुनौतियां और अड़चनें लेकर आ सकता है। नौकरी में नए शामिल हुए युवाओं को आज दफ्तर के माहौल और काम को समझने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आज नया काम शुरू करने का विचार आपके भविष्य के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा पारिवारिक या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों की राय जरूर लेनी चाहिए। ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आपके करियर को एक नई दिशा देने में मददगार साबित होंगी। लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आज भावनाओं में बहकर लिया गया कोई भी जल्दबाजी भरा फैसला आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर मामले में व्यावहारिक रहें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और रचनात्मक कार्यों से भरपूर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आज खुलकर बातचीत करने से मन का बोझ हल्का होगा और आपसी रिश्तों में चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। सामाजिक दायरे में आपके दोस्तों के साथ आपका अपनापन और भरोसा और अधिक मजबूत होता नजर आएगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं और आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद किसी बड़े सौभाग्य के समान साबित होगा। उनकी मदद और सही सलाह से आपके लंबे समय से रुके हुए सरकारी और कानूनी काम भी आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। हालांकि, आज आपको अपने बढ़ते हुए बेतहाशा खर्चों पर लगाम कसनी होगी, अन्यथा आने वाले दिनों में आपका बजट बिगड़ सकता है। निवेश या संपत्ति से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना बेहद हितकर रहेगा।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समाज और परिवार में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत लेकर आ रहा है। परिवार में किसी योग्य सदस्य के विवाह में आ रही रुकावटें आज दूर होने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आपको आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने और नियमित बचत पर ध्यान केंद्रित करने की सख्त जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 8 जुलाई 2026: व्यापार में बंपर मुनाफे के साथ चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भाग्यफल

