राशिफल, 18 जुलाई 2026: जोखिम लेने से बचें कर्क राशि के जातक, क्या कह रहे हैं आपके सितारे, यहां पढ़ें

 राशिफल, 18 जुलाई 2026: हर नया दिन अपने साथ संभावनाओं का एक नया सबेरा लेकर आता है। ग्रहों-नक्षत्रों की बदलती चाल हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी, करियर, व्यापार और आपसी रिश्तों को प्रभावित करती है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को बेहद सतर्क रहने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों सितारे।

इसे भी पढ़ें-  राशिफल,17 जुलाई 2026:  मेष और मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन है शुभ, जानें अपना भाग्यफल

मेष  

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अधिक दूरी तय करनी पड़ सकती है। आज आपको दूसरों के निजी मामलों में बेवजह दखल देने से बचना चाहिए, अन्यथा आप किसी नई मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र या व्यक्तिगत जीवन में की गई ज़रा सी लापरवाही भी आज बड़ी परेशानी की वजह सकती है, इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रखें। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है और आय के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे पुरानी चिंताओं का अंत होगा और शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को आज जीवन के विभिन्न मोर्चों पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण मन में रह-रहकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारिक मामलों में आज आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा करने से बचें, क्योंकि आपके करीबी लोग ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी और प्रतिद्वंदी आज सक्रिय रहेंगे और आपके बनते हुए कामों में बाधा डालने के लिए गुप्त साजिशें रच सकते हैं। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सख्त ज़रूरत है।

मिथुन  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से काफी बेहतर और मानसिक रूप से सुकून देने वाला साबित होगा। हालांकि, आर्थिक लाभ कमाने के लिए आज आपको सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी और व्यवसाय को लेकर मन हल्की सी चिंता बनी रह सकती है, लेकिन आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। अपने भीतर धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखें, क्योंकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपके सभी रुके हुए कार्य अपने आप पूरे होते चले जाएंगे।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के जोखिम भरे या सट्टेबाज़ी जैसे कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इसमें धन हानि की प्रबल आशंका है। आज आप अपनी सूझबूझ से घर-परिवार की ज़िम्मेदारियों और दफ्तर के कामकाज के बीच  तालमेल बैठाने में पूरी तरह सफल रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी अगर आप संयम और शांत दिमाग से काम लेंगे, तो स्थितियां आपके ही पक्ष हो जाएंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपका दांपत्य जीवन बेहद सुखमय बना रहेगा।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। आस-पड़ोस या सामाजिक स्तर पर कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो आज उसे शांतिपूर्वक और बातचीत के ज़रिए सुलझाने का आपका प्रयास पूरी तरह सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में आज आपको अपने भाई-बहनों का हर मोड़ पर पूरा सहयोग और वैचारिक समर्थन प्राप्त होगा। इसके साथ ही, लंबे समय से विवाह की राह में आ रही कोई बड़ी अड़चन आज दूर होने के योग बन रहे हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनकी मेहनत का देने वाला साबित होगा, जिससे पिछले कई दिनों की थकान दूर हो जाएगी। आज आपको करियर या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जो आपके भविष्य की राह को आसान बनाएगा। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण काम पिछले काफी समय से पैसों की तंगी की वजह से रुका हुआ था, तो आज उसे दोबारा शुरू करने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग भी बन रहे हैं।

तुला

तुला राशि के लोगों को आज सार्वजनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार में अत्यधिक विनम्रता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। आज अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रफुल्लित रहेगा। किसी को भी उसकी मांग के बिना सलाह देने से आज बचें, क्योंकि आपकी अच्छी भावना से कही गई बात को भी लोग गलत समझ सकते हैं। आज दूसरों के फटे में पैर अड़ाने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर दृष्टिकोण से प्रगति के नए मार्ग खोलने वाला सिद्ध हो सकता है। आज आप जिस भी काम को हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़ा मुनाफा कमाने देने वाला हो सकता है। इसके अलावा, आज आप अपनी कुशाग्र बुद्धि और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के बल पर सफलता का कोई नया और अनोखा मार्ग ढूंढ निकालने में पूरी तरह कामयाब रहेंगे।

धनु 

धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन दफ्तर में बेहद शानदार गुजरेगा। आज आपको उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं, पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति आएगी, जिससे घर का माहौल सकारात्मक और आनंददायक बना रहेगा। पिछले कई दिनों से लटके सरकारी कार्यों में आज अचानक गति पकड़ने के योग बन रहे हैं।  इसके साथ ही, आज आपको जीवनसाथी की तरफ आपको कोई सरप्राइज या खूबसूरत उपहार मिल सकता है।

मकर 

मकर राशि के जातकों का आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ बेहद खुशनुमा और यादगार पल बिताने में व्यतीत होगा। हालांकि, पैसों के लेन-देन और उधारी को लेकर आज कोई पुरानी समस्या फिर से सामने आ सकती है, जो आपकी मानसिक चिंता का कारण बनेगी। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा, उन्हें मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र हो या सामाजिक जीवन, आज आपको हर कदम पर अपने पिता की तरफ से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई उम्मीदें लेकर आने वाला साबित होगा। आज आपको संचार माध्यमों या किसी मित्र के ज़रिए कोई बेहद महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी अपना मनोबल बनाएं रखें क्योंकि ऐसा करने से आपको अपने मनचाहे कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज भाग्य का साथ मिलने से निवेशों में सफलता के योग हैं।

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपने जीवनसाथी का हर कदम पर चट्टान की तरह मजबूत साथ मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, तालमेल और एकता बनी रहेगी, जिससे घर की कोई भी बड़ी समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। आज आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आप किसी पूजा-पाठ या सामाजिक सेवा का हिस्सा बन सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  राशिफल, 16 जुलाई 2026: मेष, कर्क समेत इन राशियों पर आज होगी धन वर्षा, इन्हें रहना होगा सतर्क

Related Articles

Back to top button