Daily Archives: December 2, 2025

मुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट बैठक में 20 अहम प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी किए गए एजेंडे …

Read More »

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार

पटना । बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ. प्रेम कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार के निर्विरोध चुनाव का स्वागत किया।अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेम कुमार ने कहा …

Read More »

रुपया 32 पैसे टूटकर 89.85 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर 89.85 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कंपनियों, आयातकों और विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर …

Read More »

बस में आग लगने से तीन नेपाली यात्रियों की मौत, 24 गंभीर रूप से झुलसे

बलरामपुर ।  बलरामपुर में एक बस के बिजली ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन नेपाली यात्रियों की मौत हो गयी तथा 24 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे सोनौली से दिल्ली जा रही …

Read More »

चुनाव सुधार हो या अन्य कोई मुद्दा, हम चर्चा के लिए तैयार: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सरकार चुनाव सुधार या अन्य किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और उन्होंने इस संबंध में बातचीत के लिए कुछ प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया …

Read More »

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में सहयोग नहीं कर रही पश्चिम बंगाल सरकार: ललन सिंह

नयी दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) में सहयोग नहीं कर रही और ऐसे कारणों से विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को पूरा करने में …

Read More »

‘संचार साथी’ एक ‘जासूसी ऐप’ है, देश को तानाशाही में बदलने का प्रयास: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नये मोबाइल हैंडसेट में ‘संचार साथी’ ऐप पहले से मौजूद होने संबंधी दूरसंचार विभाग के निर्देश को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि यह एक ‘जासूसी ऐप’ है तथा सरकार देश को तानाशाही में बदलने का प्रयास कर रही है। दूरसंचार विभाग …

Read More »

जॉर्जिया के संसदीय शिष्टमंडल ने लोकसभा की कार्यवाही देखी

नयी दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जॉर्जिया से आए संसदीय शिष्टमंडल ने लोकसभा की कार्यवाही देखी। सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को विशिष्ट दीर्घा में जॉर्जिया के संसदीय शिष्टमंडल के उपस्थित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमारे …

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी ने जे.पी. नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें बधाई दी तथा पार्टी को मजबूत करने के साथ ही देश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल …

Read More »

शीतकालीन सत्र: लोकसभा में दूसरे दिन भी प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत कुछ मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर …

Read More »