प्रधानमंत्री मोदी ने जे.पी. नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें बधाई दी तथा पार्टी को मजबूत करने के साथ ही देश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जे.पी. नड्डा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए उनका काफी सम्मान किया जाता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि नड्डा अपने संगठनात्मक कौशल और सुशासन के प्रति जुनून के लिए जाने जाते हैं।

मोदी ने कहा, भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय है और भारत के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार करने के साथ ही रसायन तथा उर्वरक क्षेत्र में हमारी प्रगति के लिए भी उनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।प्रधानमंत्री के विश्वसनीय सहयोगी नड्डा, भाजपा के 11वें अध्यक्ष हैं और उन्होंने 2020 में पदभार ग्रहण किया था।

 

Related Articles

Back to top button