यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण चलते योगी सरकार ने बढ़ाई पाबंदी, दिए सख्त दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जनपदों में लगायी गई रात्रि पाबंदी का समय बढ़ा दिया है। रात्रि पाबंदी का समय अब रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे का हो गया है। साथ ही रात्रि पाबंदी को सख्ती से पालन कराये जाने को लेकर जिला व पुलिस अधिकारियों के कड़े निर्देश दिए हैं।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत जिन-जिन जनपदों में रात्रि पाबंदी लगाई गई है। वहां के जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि पाबंदी की समय को बढ़ाते हुए रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक किया जाये। हालांकि इससे पहले सभी जिलों में रात्रि पाबंदी के लिए अलग-अलग समय और तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन अब समय बदल दिया गया है।

इन पर नहीं रहेगा प्रतिबंध

रात्रि पाबंदी को सख्ती से पालन कराये जाने के आदेश है। लेकिन आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को प्रतिबंध से बाहर रखा है। दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस और समाचार पत्रों समेत सभी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन पहले की तरह जारी रहेगा। आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। लेकिन उनके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र व फोटो जरुर होना चाहिये। रात में रेल-बस से आने जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। लेकिन चेकिंग में दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते फिर टली यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल बंद

रात्रि पाबंदी के ये है मानक

प्रदेश के जिन जिलों में रात्रि पाबंदी लगाया गया है वो कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। फिलहाल उन जिलों में रात्रि पांबदी लगाई जा रही है, जहां 500 से ज्यादा कोरोना के संक्रमित एक्टिव मरीज हैं। या फिर 24 घंटे में 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। इन दिनों लखनऊ में कोरोना के केस सबसे ज्यादा हैं।

Related Articles

Back to top button