अब सिनेमाघरों में लगेंगे ठहाके, लौट रहा है गोविंदा युग, इस डेट को रिलीज हो रही वरुण-डेविड की फिल्म

बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट की बात होती है, तो डेविड धवन का नाम सबसे ऊपर आता है। अब लंबे  इंतजार के बाद एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे फिल्म प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। खबर है कि, बाप-बेटे की सुपरहिट जोड़ी यानी वरुण धवन और डेविड धवन कि अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी का बॉलीवुड की ओर कदम, सिनेमाई सफर को लेकर उत्साहित

फिल्म का टीजर रिलीज

मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक यानी टीजर रिलीज कर दिय, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में इस्तेमाल की गई तकनीक और उस अनोखे ट्विस्ट की हो रही है, जो फैंस के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

hai-jawani-toh-ishq-hona-hai

1 मिनट 7 सेकंड के इस मजेदार टीजर वीडियो की शुरुआत बेहद चौंकाने वाली और आधुनिक है। टीजर में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बहुत ही खूबसूरत और मजाकिया इस्तेमाल किया गया है। वीडियो की शुरुआत दो नन्हे बच्चों के संवाद से होती है, जो साथ बैठकर अपनी पारिवारिक चर्चा कर रहे हैं। बातों-बातों में दोनों अपनी-अपनी मां का नाम साझा करते हैं, जो अलग-अलग हैं, लेकिन जैसे ही बात पिता के नाम पर आती है, दोनों के होश उड़ जाते हैं क्योंकि उनके पिता का नाम एक ही निकलता है।

इतना ही नहीं, जब उन्हें पता चलता है कि, उनका जन्मदिन भी एक ही दिन है, तो बच्चे अपनी मासूमियत और डिजिटल दौर की चालाकी के साथ यह अंदाजा लगा लेते हैं कि, उनका बाप’एक ही है। यह पूरा सीन इतना मजेदार और क्रिस्प है कि दर्शक हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।

देखने को मिलेगी वरुण, मृणाल और पूजा की मस्ती

टीजर की झलक वरुण धवन के सिग्नेचर स्टाइल की याद दिलाती है, जिसके लिए वह मशहूर हैं। इसमें शरारत, जबरदस्त म्यूजिक, रोमांस और धोखे का वह तड़का है जो डेविड धवन की फिल्मों की पहचान रही है। वीडियो में वरुण धवन को मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ मस्ती और रोमांस करते हुए दिखाया गया है।

मृणाल और पूजा दोनों ही वरुण के साथ पर्दे पर काफी आकर्षक लग रही हैं और उनकी तिकड़ी फिल्म में एक नया रंग भरती नजर आ रही है। वरुण का अंदाज वही पुराना गोविंदा स्टाइल वाला नजर आ रहा है, जो मस्ती और कंफ्यूजन के साथ दर्शकों को बांधने की गारंटी देता है। टीजर देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म में एक बड़ी गलतफहमी और लव ट्रायंगल का तड़का होगा, जो क्लाइमेक्स तक दर्शकों को लोटपोट करेगा।

जैसे ही यह टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस इस फिल्म को विंटेज डेविड धवन फिल्म बता रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि, बहुत सालों बाद वैसी कॉमेडी फिल्म देखने को मिलने वाली है जैसी कभी गोविंदा और अक्षय कुमार के दौर में देखने को मिल रही है। फिल्म में एआई बच्चों वाले कॉन्सेप्ट की जमकर तारीफ हो रही है, लोग कह रहे हैं कि आज के जमाने के बच्चे वाकई हद हैं।

12 जून नहीं 22 मई को रिलीज होगी फिल्म

वहीं मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की खूबसूरती और वरुण के साथ उनकी ट्यूनिंग ने भी फैंस को उत्साहित कर दिया है। लोगों का मानना है कि, डेविड धवन की वापसी का मतलब है कि, सिनेमाघरों में एक बार फिर हंसी का शोर सुनाई देगा। ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ की भारी सफलता के बाद यह वरुण और उनके पिता डेविड की तीसरी फिल्म है, जिससे उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।

hai-jawani-toh-ishq-hona-hai

फिल्म की रिलीज को लेकर भी मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज दिया है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 12 जून  को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टीजर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव का भी ऐलान कर दिया है। अब फैंस को इस कॉमेडी डोज के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि फिल्म को प्रीपोन कर दिया गया है। अब यह फिल्म 12 जून  की बजाय 22 मई को रिलीज होगी।

फिल्म में मौनी रॉय की मौजूदगी भी एक बड़ा आकर्षण है, जो फिल्म की स्टार कास्ट को और भी मजबूत बनाती है। कुल मिलाकर, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक यह बताने के लिए काफी है कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्मों में से एक होने वाली है, जो पुरानी यादों को नई तकनीक के साथ पेश करेगी।

 

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने की सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

Related Articles

Back to top button