मुंबई। वर्ष 2023 में आई वेब सीरीज द ट्रायल में अभिनय करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 31 वर्षीय अभिनेत्री का शव शुक्रवार शाम बहुत ही खराब हालत में मिला। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी।
दास 2023 में आई वेब सीरीज : द ट्रायल में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की सह-कलाकार थीं। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने मंगलवार को पंखे से लटककर आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी ने उनके फ्लैट से दुर्गंध आने के बारे में पुलिस को सूचित किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एक मेज और रस्सी मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दास अवसाद से पीड़ित थीं और दवाएं ले रही थीं। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- इजराइल की संसद का नाम ‘नेसेट’ क्यों? 120 सीटों का हजारों साल पुराना कनेक्शन
- शोहरत और अकेलापन: पर्दे पर लूटी खूब वाहवाही, लेकिन आखिरी वक्त में कोई नहीं रहा साथ
- 20 मिनट तक चला एक ही गाना, देखिए बॉलीवुड के 5 सबसे लंबे गानों लिस्ट
- 15 हजार लोगों का आशियाना: नीता और ईशा अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ टाउनशिप की आधारशिला
- Air Pollution: सिर्फ फेफड़े नहीं, शरीर के इन 5 अंगों को नुकसान पहुंचा रही जहरीली हवा



