
राजगीर, बिहार। उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी पंजाब को 6–2 से हराकर 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच की शुरुआत में पंजाब ने 11वें मिनट में फील्ड गोल कर बढ़त बना ली, लेकिन उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन वापसी करते हुए 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए बराबरी कर ली। इसके बाद टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।
तीसरे और चौथे क्वार्टर में उत्तर प्रदेश ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार गोल दागे।
शिवम यादव(2), अली शाहरुख (2), केतन कुशवाहा (1) और राहुल यादव (1) ने गोल करते हुए टीम को मजबूती दी और मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 6–2 से जीत हासिल की। महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश महिला टीम कल कांस्य पदक हेतु खेलेगी।



