
लखनऊ। पंचायत चुनाव को लेकर आए न्यायालय के निर्णय पर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को न्यायपालिका पर पूर्ण आस्था है और उसके फैसले का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक आदेश का अवलोकन नहीं किया है, इसलिए बिना पढ़े उस पर कोई टिप्पणी करना मुनासिब नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- ओवैसी की रैलियों से डरे अखिलेश? राजभर का दावा- ‘गोपनीय सर्वे करा रही सपा’
राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव बेहद अहम मुद्दा है और इससे संबंधित हर पहलू पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा। सबसे पहले अदालत के आदेश को विस्तार से पढ़ा जाएगा और उसमें दिए गए निर्देशों को समझा जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने साफ किया कि इस मामले में हड़बड़ी में किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है। न्यायालय के आदेश और संवैधानिक व्यवस्थाओं का पूरा सम्मान करते हुए ही सरकार आगे का रुख तय करेगी।
इसे भी पढ़ें- अनिल राजभर, धर्मपाल सिंह और दिनेश प्रताप सिंह ने सपा को घेरा, कहा- लोहिया के सिद्धांतों से दूर हुई पार्टी



