कियारा अडवाणी पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्ट्रेस को अपनी हरकत पर सुननी पड़ी जमकर खरी-खोटी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज के वक्त में फैंस के दिलों पर राज करती हैं। भले कियारा के करियर को थोड़ी देरी से उड़ान मिली हो, लेकिन आज वह सिनेमा का एक चमकता सितारा हैं। कियारा के फैंस उनकी फिल्मों का हमेशा इंतजार करते हैं। इसी बीच कियारा अडवाणी को कुछ यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया है।

जहां एक तरफ फैंस कियारा की स्माइल आदि के दीवाने हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने आज एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है। दरअसल हाल ही में कियारा अडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पहुंची थीं, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वह ट्रोल होने लगी हैं।

जानिए क्यों कियारा हुईं ट्रोल

बीते काफी दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते पर किसी तरह की मुहर नहीं लगाई है। वहीं, बुधवार को कियारा को सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है।

कियारा जब सिद्धार्थ के घर पहुंचीं तो उनको कैमरे में कैद कर लिया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के टॉप और प्रिंटेड ट्राउजर पहना हुआ है। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

फैंस ने लगाई क्लास

जब कियारा सिद्धार्थ के घर पहुंची तो उनके कार से उतरते वक्त एक बुजुर्ग ने एक्ट्रेस का गेट खोला और उनको सलाम भी किया। इस दृश्य को देकर यूजर्स का गुस्सा कियारा पर फूटा है। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि दरवाजा खुद नहीं खोल स्कती। उमर देखो बंदे की, एक ने लिखा, तुम लोग आते कहां से हो , “बाप की उम्र में ज्यादा का है उसी से सलाम मारवा रहीं।

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू के एक और झूठ का हुआ खुलासा, हॉलीवुड एक्टर ने की जबरदस्त बेइज्जती

कियारा अडवाणी हुईं ट्रोल

आपको बता दें कि कियारा को असली पहचान फिल्म कबीर सिंह से मिली थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस शाहिद कपूर के अपोजिट दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस को फैंस ने इस फिल्म के लिए काफी सराहा था। वहीं, अगर हम कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘शेहशाह’ में नजर आने वाली हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सिद्धार्थ मोल्हत्रा लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘जुग जुग जियों’, ‘भूल भुलैया 2’ में अहम निभाती नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button