मथुरा: पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

नगर निगम के वृंदावन पार्षद लीलाधर सिंह की बहन एवं वृंदावन पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को डैम्पीयर नगर स्थित सलेक्शन गारमेंटस के समीप बुधवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पूर्व सभासद को निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस  छानबीन कर रही है। 

पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व पाषर्द कार में सवार होकर एक पुरूष और युवती के साथ कपड़े खरीदने आई हुई थी। कार से जैसे ही बाहर निकलीं, बाइक सवारों ने उनपर गोली मार दी है। गोली उनके पीठ में लगी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दो बदमाश थे। मथुरा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी घोषित, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गईं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। अफरातफरी के बीच बदमाश मौका पाकर भाग खड़े हुए। बीते माह वह वृंदावन की नवीन उप मंडी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी रही हैं।

Related Articles

Back to top button