नकाबपोश बदमाशों ने बीजेपी सांसद ने घर पर की बमबारी, तृणमूल को मिली बड़ी चेतावनी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी सियासी लड़ाई के बीच में बड़ी हिंसक घटना घटित हुई है। इसी क्रम में इस बार दबंग बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को हिंसक हमले का सामना करना पड़ा है। दरअसल, उत्तर 24 परगना के बैरंगपुर में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर जमकर बमबारी की गई। तह बमबारी नकाबपोश बदमाशों ने की, जिन्होंने सांसद के घर और उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ बैरक को निशाना बनाया।

बीजेपी सांसद ने दी घटना की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है। इस हमले के विषय में जानकारी देते हुए बीजेपी सांसद ने बताया कि सुबह-सुबह तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों ने उनके घर के दरवाजे पर बम फेंका। दूसरा बम उस जगह पर फेंका गया जहां सीआईएसएफ के जवान उनकी सुरक्षा के लिए पहरा देते हैं।

बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया है कि हमले की घटना सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की देखरेख में हुई है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस संबंध में शिकायत करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस को उनसे दहशत है इसीलिए उनको मौत के घाट उतार कर अपना रास्ता साफ करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: राम नगरी पहुंचने से पहले ओवैसी ने भरी हुंकार, भागवत पर किया तीखा पलटवार

इस बारे में तृणमूल ने अभीतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है। हालांकि अभीतक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button