इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की निजी सुरक्षा टीम पर संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों ने सोमवार को कांगपोकपी जिले में घात लगाकर हमला किया जिससे एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 11.15 बजे मुख्यमंत्री की एक अग्रिम टीम जो हिंसाग्रस्त जिरीबाम के रास्ते में थी तभी न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाना के तहत के. सिनम गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। घायल सुरक्षा कर्मी की पहचान मोइरांगथेम अजेश के रूप में हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि टीम इम्फाल से जिरीबाम के लिए रवाना हो गई। मुख्यमंत्री का बाद में जिले का दौरा करने का कार्यक्रम था। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने असम की सीमा से लगे जिले के विभिन्न स्थानों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं और अब तक कूकी उग्रवादियों ने तीन पुलिस स्टेशनों, बड़ी संख्या में एक विशेष जातीय समूह के घरों को आग लगा दी है।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और पुलिस महानिदेशक (डीपीजी) मणिपुर से जिरीबाम की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट देने को भी कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने सुरक्षा सलाहकार और डीजीपी को बार-बार चेतावनी दी थी कि कुकी आतंकवादी जिरीबाम जिले में हमले की योजना बना रहे हैं।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग जिले से होकर गुजरता है। इंफाल जिरीबाम राजमार्ग को छोड़कर अन्य सभी राजमार्ग कुकी उग्रवादियों के नियंत्रण में हैं और वे एक विशेष जातीय समूह के लोगों पर हमला करने की योजना बना रहे थे ताकि वे जिले पर नियंत्रण कर सकें।
- ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ में पुलिस से झड़प, पुतला दहन
- मुस्लिम समाज को वोट बैंक बनाकर रखना चाहती है सपा, भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश पर हमला
- अच्छी किताब ही सिखाएगी सवाल करना, AI सिर्फ जवाब देगा: सीएम योगी
- 20 डिग्रियां, 28 गोल्ड मेडल, 42 परीक्षाएं… मिलिए भारत के सबसे पढ़े-लिखे शख्स से
- बिना लक्षण भी बढ़ सकते हैं BP, कोलेस्ट्रॉल और शुगर, 30 के बाद जरूर कराएं ये टेस्ट



