
टनकपुर (चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर में एक व्यस्त और विकास-केंद्रित दौरा किया। यहां उन्होंने शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया और माघ माह के अवसर पर आयोजित माघ खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने कुल 319 करोड़ रुपये से अधिक की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें शारदा घाट कॉरिडोर का प्रथम चरण प्रमुख है।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड पहुंचे राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
बनेगा 500 मीटर लंबा घाट

शारदा घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना कुल 3,300 करोड़ रुपये की है, लेकिन प्रथम चरण में 107 करोड़ रुपये की लागत से 500 मीटर लंबा घाट विकसित किया जाएगा। इसमें फ्लड सुरक्षा दीवार, गेट, पैदल मार्ग, चेंजिंग रूम, यात्री विश्राम शेड, लाइटिंग, कर्म हरि पाठशाला, आध्यात्मिक जोन और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।
कहा- जल्द पूरे होंगे वादे
सीएम धामी ने कहा, शारदा घाट के 200 वर्ग किलोमीटर दायरे को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वादा किया कि चंपावत के विकास के लिए किए गए वादे जल्द पूरे होंगे। यह परियोजना शारदा नदी के किनारे को पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और आकर्षक बनाएगी, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने इसे विश्वास, संस्कृति और सतत विकास का संगम बताया।
टनकपुर, चंपावत में शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत ₹107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों, ₹85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही ₹319 करोड़ से अधिक की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर माघ खिचड़ी… pic.twitter.com/m8PGObUpMo
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 7, 2026
कार्यक्रम में सीएम धामी ने 954.46 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और 30,975.89 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें इकोलॉजिकल पार्क, सिटी ड्रेनेज प्लान और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
इसे भी पढ़ें- संत परंपरा राष्ट्र चेतना की आधारशिला, सनातन मूल्य सदैव प्रासंगिक: मुख्यमंत्री धामी
जनता के साथ किया भोजन
माघ माह के अवसर पर शारदा घाट पर आयोजित माघ खिचड़ी सहभोज में सीएम धामी ने जनता के साथ भोजन किया। यह कार्यक्रम समानता, सेवा और सामुदायिक भावना का प्रतीक है। माघ खिचड़ी में शामिल होकर सीएम ने जन-जन से जुड़ाव दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे आयोजन हो हल्ला पैदा करते हैं, लेकिन ये सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
टनकपुर, चंपावत के मुख्य बाजार में चाय की चुस्की और गुड़ की कटकी के साथ स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा हुई और जनसामान्य के बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए।
जनता से सीधा संवाद ही हमारी जन आधारित कार्यशैली की परिचायक है।… pic.twitter.com/dxwExpk5ww
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 7, 2026
विपक्ष पर साधा निशाना
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कोटद्वार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उत्तराखंड में कुछ भी होता है, तो हो देश भर में हल्ला मच जाता है। धामी ने अपने संबोधन में मदरसा बोर्ड खत्म करने और अल्पसंख्यक स्कूलों में गुरुवाणी गूंजने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने कई बार कांग्रेस पर हमला किया और 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि विकास और सुशासन का सफर जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा और कहा, वादे पूरे करने का संकल्प अटल है।
मुख्यमंत्री धामी का ये दौरा चंपावत विधानसभा क्षेत्र, ‘जहां से धामी विधायक हैं’ के लिए महत्वपूर्ण है। शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और धार्मिक महत्व बढ़ेगा। माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही।
इसे भी पढ़ें-अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री धामी



