लखनऊ ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में भीषण आग

लखनऊ में एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। बुधवार को देर रात अचानक एक मकान तेज़ आग लग गई । यह घटना गुरुवार तड़के 3.30 बजे दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक अपार्टमेंट के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना का कारण शॉर्ट सर्किट मन जा रहा है । जिससे इलाके में अफर तफरी मची हुई है। 

आग की भयानक लपटों से घबराकर 22 साल की युवती ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।वही घर में  6 साल के मासूम समेत 5 अन्य लोगों को दमकल टीम ने सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला।

fire

6 साल की मासूम समेत 5 लोग फंसे

दरअसल यहां ज्वैलर्स व्यवसायी अजय रस्तोगी (49) अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी अनीता वर्मा (47), बेटा विनायक (16), बेटी तन्नू (22), विवाहित बेटी शीतल वर्मा (30) और छह वर्षीय पोती विरानिका शामिल हैं। बताया जा रहा की मकान की तीसरी मंजिल पर बने किचन में अचानक आग की लपटे दिखी तो पड़ोसियों ने  शोरमचाना शुरू किया जिससे परिवार की नींद खुली । जिसके बाद अजय रस्तोगी से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो पता चल की तीसरी मंजिल पर तेज आग लगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दो और आलमबाग से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और परिवार के सभी सदस्य अंदर फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान घर में फंसे पालतू कुत्ते को भी सकुशल बाहर निकाला गया।

दूसरी बेटी की हालत गंभीर, कूदने से लगी चोट—अस्पताल में चल रहा उपचार

आग ऐसा भयानक रूप देख कर दूसरी बेटी तन्नू घबरा कर दूसरी मंजिल से कूद गई ,जिससे वो गंभीर सब से घायल हो गई । उसे तुरंत सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

नहीं होई कोई जनहानि

 लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढे –Jagdeep Dhankhar Health Update: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत, बेहोश होने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती

 

Related Articles

Back to top button