
लखनऊ। अब दिव्यांग खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय जूडो मैट्स पर अभ्यास कर सकेंगे। हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में संचालित की जा रही इंडियन पैरा जूडो एकेडमी को अंतरराष्ट्रीय जूडो मैट्स की सौगात मिली। इंडियन ऑयल ने सीएसआर के तहत एकेडमी को यह जूडो मैट्स प्रदान किए।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक राजेश सिंह, इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संस्थापक चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी मौजूद रहे।इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (ना.स-सीएसआर) अतुल कुमार और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर इंडियन पैरा जूडो एकेडमी और लखनऊ में जूडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक एवं बालिकाओं को बेल्ट सार्टिफिकेट भी वितरण किये गये।हाल ही में सम्पन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में रजत एवं कांस्य पदक विजेता, कपिल परमार व कोकिला को भी पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अवनीश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम में शामिल सभी का धन्यवाद दिया।
- 15 हजार लोगों का आशियाना: नीता और ईशा अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ टाउनशिप की आधारशिला
- Air Pollution: सिर्फ फेफड़े नहीं, शरीर के इन 5 अंगों को नुकसान पहुंचा रही जहरीली हवा
- Munna Bhai 3 पर बड़ा अपडेट, क्या फिर साथ दिखेंगे मुन्ना और सर्किट?
- Airtel ने पलटा फैसला, 299 रुपये वाला सस्ता प्लान फिर हुआ शुरू
- रोशनी में नहाई राजधानी, लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर झालरों की भव्य सजावट



