बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का धमाल, 4 दिनों में कमाए 92 करोड़, हर दिन बढ़ रही कमाई

बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी कड़ी ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले हैं, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म का डे-वाइज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इससे जुड़ी तमाम अहम जानकारियां।इसे भी पढ़ें- OTT रिलीज: इस हफ्ते अरशद वारसी-विक्रांत मैसी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ समेत ये 5 नई सीरिज मचाएंगी धमाल

डे-वाइज़ कलेक्शन

‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले ही दिन इंडिया में 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन के लिहाज़ से यह आंकड़ा 16.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में और तेज़ी देखने को मिली, जब इसने 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से यह आंकड़ा 27 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा।

Dhamaal 4

तीसरे दिन यानी वीकेंड के दौरान फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन कमाई दर्ज की। तीसरे दिन ‘धमाल 4’ ने 28.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 34.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह पहले तीन दिनों को मिलाकर फिल्म ने इंडिया में कुल 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 78 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया, जो किसी भी कॉमेडी फिल्म के लिए एक शानदार ओपनिंग वीकेंड माना जा रहा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी पकड़ी रफ्तार

धमाल 4′ की कमाई सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन जहां 78 करोड़ रुपये रहा। वहीं ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। इस तरह अगर इंडिया और ओवरसीज़ कलेक्शन को मिला दिया जाए, तो ‘धमाल 4’ ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड स्तर पर कुल 92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो फिल्म की मज़बूत पकड़ और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाता है।

फिल्म की स्टारकास्ट  

‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

 

फिल्म को प्रोड्यूस करने वालों में भी कई बड़े नाम शामिल हैं।  ‘धमाल 4’ को अजय देवगन, इंदर कुमार, आनंद पंडित, अशोक ठकेरिया, कृष्णन कुमार, भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक जैसे दिग्गज प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाया है, जिसकी वजह से फिल्म की मेकिंग और प्रमोशन दोनों ही स्तर पर काफी मज़बूती देखने को मिली।

 सफल फ्रेंचाइजी है धमाल

‘धमाल’ सीरीज़ बॉलीवुड की सबसे सफल और पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजीज़ में गिनी जाती है। इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग साल 2007 में रिलीज़ हुआ था, इसके बाद दूसरा भाग 2011 में और तीसरा भाग 2019 में सिनेमाघरों में आया। फ्रेंचाइजी के तीनों ही पार्ट्स को दर्शकों का ज़बरदस्त प्यार मिला और तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की, जिसकी वजह से ‘धमाल 4’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही ज़बरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी।

Dhamaal 4

अगर आप ‘धमाल 4’ देखने से पहले फ्रेंचाइजी के पुराने पार्ट्स दोबारा देखना चाहते हैं, तो ये सभी फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं।

इस ओटीटी पर उपलब्ध 

फ्रेंचाइजी के पहले भाग में संजय दत्त, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, संजय मिश्रा, विजय राज और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार नज़र आए थे। इस फिल्म को दर्शक ZEE5 और अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग ‘डबल धमाल’ में अरशद वारसी, कंगना रनौत, संजय दत्त, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी जैसे सितारे शामिल थे। यह फिल्म भी जी5 और अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है। यह फिल्म सेमी-हिट रही थी और इसने इंडिया में 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अभी और बढ़ेगी कमाई

फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे बड़े सितारे नज़र आए थे।  इस फिल्म को दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने अपने लाइफटाइम कलेक्शन में 154 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जो फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है।

Dhamaal 4

फिलहाल ‘धमाल 4’ को मिल रहे अच्छे रिव्यू और शुरुआती दिनों में हुई ज़बरदस्त कमाई को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और तेज़ी देखने को मिल सकती है। फ्रेंचाइजी के पुराने रिकॉर्ड्स और मौजूदा स्टारकास्ट की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि ‘धमाल 4’ आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा आंकड़ा छूने में कामयाब हो सकती है।

 

इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की ये फिल्म मचा रही धमाल, 1 नं. पर है कब्जा

Related Articles

Back to top button