OTT रिलीज: इस हफ्ते अरशद वारसी-विक्रांत मैसी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ समेत ये 5 नई सीरिज मचाएंगी धमाल

हर हफ्ते शुक्रवार का दिन ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, जिस तरह सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होती हैं, ठीक उसी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी हर शुक्रवार दर्शकों के लिए नया कंटेंट लेकर आते हैं। इस बार भी 3 जुलाई, शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग भाषाओं और अलग-अलग जॉनर की कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। कॉमेडी थ्रिलर से लेकर साइकोलॉजिकल ड्रामा, हॉरर और साइंस फिक्शन तक, इस वीकेंड हर तरह के दर्शक के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। आइए विस्तार से जानते हैं इस शुक्रवार की पूरी ओटीटी रिलीज लाइनअप के बारे में।

इसे भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: OTT की सबसे बड़ी सीरीज अब बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल, इस डेट को होगी रिलीज

‘प्रीतम एंड पेड्रो’

इस हफ्ते की सबसे ज्यादा चर्चित रिलीज में शुमार है ‘प्रीतम एंड पेड्रो’। खास बात यह है कि, मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे हैं, जो अपने आप में इस रिलीज को बेहद खास बना देता है। गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माई गई यह कॉमेडी थ्रिलर दो बिल्कुल विपरीत स्वभाव के किरदारों की कहानी है।

'Pritam & Pedro'

फिल्म की कहानी पेड्रो और प्रीतम नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पेड्रो का किरदार अरशद वारसी ने निभाया है, जो एक अनुभवी और पुराने ख्यालात वाले पुलिस अधिकारी हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रीतम का रोल वीर हिरानी ने प्ले किया है, जो एक टेक-सेवी और आधुनिक सोच वाला हैकर है।

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब इन दोनों को साथ मिलकर एक बेहद शातिर साइबर क्रिमिनल मार्टिन को पकड़ने का जिम्मा दिया जाता है, जिसका किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया है। पुरानी सोच और नई टेक्नोलॉजी के इस टकराव और तालमेल को देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प अनुभव साबित हो सकता है। फिल्म की कास्ट में बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे दमदार कलाकार भी शामिल हैं, जो कहानी में अतिरिक्त वजन जोड़ते हैं। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को शुक्रवार, 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

मॉलीवुड टाइम्स

इस हफ्ते की एक और दिलचस्प रिलीज मलयालम भाषा की फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ है, जो एक साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी है। यह फिल्म विनीत माधवन नाम के एक किरदार की जिंदगी पर आधारित है, जिसे नास्लेन ने पर्दे पर उतारा है। कहानी का केंद्रीय किरदार मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हॉरर फिल्म डायरेक्टर बनने का सपना देखता है, लेकिन जैसे-जैसे यह किरदार अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे उसे इंडस्ट्री की भीतरी राजनीति और गलाकाट प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।

इसी बीच उसकी अपनी महत्वाकांक्षाएं भी उसे एक खतरनाक और जुनूनी रास्ते पर धकेलने लगती हैं। सफलता की चाहत और उसके पीछे छिपे अंधेरे पहलुओं को दिखाने वाली यह फिल्म दर्शकों को इंडस्ट्री के भीतर की एक अलग ही दुनिया से रूबरू कराती है। ‘मॉलीवुड टाइम्स’ भी 3 जुलाई, शुक्रवार से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

मुथासी

हॉरर जॉनर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस हफ्ते एक खास तोहफा है मलयालम लोक-हॉरर सीरीज ‘मुथासी’। इस सीरीज की कहानी केरल और कर्नाटक की सीमा पर बसे एक छोटे से गांव में सेट की गई है, जो इसे एक अनोखा और स्थानीय रंग देती है।
कहानी का केंद्र बिंदु है लीला नाम की महिला, जिसका किरदार अखिला भार्गवन ने निभाया है। लीला की शांत जिंदगी उस वक्त पूरी तरह उथल-पुथल हो जाती है, जब उसके पति की घर वापसी होती है।

Muthasi

पति का किरदार अमित चकलाक्कल ने निभाया है। पति की वापसी के साथ ही उनके बेटे श्रीकुट्टन, जिसे ओरहान हैदर ने प्ले किया है, में अजीबोगरीब और डरावने बदलाव नजर आने लगते हैं। जैसे-जैसे लीला इस रहस्य की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है, उसे परिवार से जुड़े एक बेहद गहरे और डरावने राज का पता चलता है। यह राज एक पुराने शैतानी श्राप से जुड़ा हुआ निकलता है, जो पूरी कहानी को एक सस्पेंस थ्रिलर की तरह आगे बढ़ाता है। ‘मुथासी’ को 3 जुलाई, शुक्रवार से जी5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

 करक्कम

अगर आप कुछ हटकर और एक्सपेरिमेंटल कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो ‘करक्कम’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे मलयालम सिनेमा की पहली म्यूजिकल हॉरर-कॉमेडी फिल्म माना जा रहा है, जो अपने आप में एक अनोखा प्रयोग है। फिल्म की कहानी दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्यू ईयर की शाम को मस्ती-मजाक में लगे होते हैं, लेकिन उनका यह मजाक तब बड़ी मुसीबत में बदल जाता है, जब गलती से अजीबोगरीब आत्माओं का एक पूरा समूह आजाद हो जाता है।

Karakkam

इसके बाद हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते चले जाते हैं और दोनों युवा एक अनचाही मुसीबत में फंस जाते हैं। कॉमेडी, हॉरर और म्यूजिक का यह अनोखा मिश्रण दर्शकों को एक अलग तरह का मनोरंजन देने का वादा करता है। ‘करक्कम’ को सोनी लिव पर शुक्रवार, 3 जुलाई से देखा जा सकेगा।

साइलो सीजन 3

अंतरराष्ट्रीय कंटेंट के शौकीनों के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज है ‘साइलो’ का तीसरा सीजन। यह मशहूर डिस्टोपियन ड्रामा सीरीज लेखक ह्यू होवी की बेस्टसेलिंग ट्रिलॉजी पर आधारित है, जिसने अपने पहले दो सीजन में ही दुनियाभर के दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।  नए सीजन में एक्ट्रेस रेबेका फर्ग्यूसन एक बार फिर जूलियट निकोल्स के किरदार में वापसी करती नजर आएंगी।

कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट यह है कि जब जूलियट साइलो में वापस लौटती हैं, तो उन्हें बीते वक्त में क्या घटित हुआ था, इसकी कोई याद नहीं रहती। यह मेमोरी लॉस का एंगल कहानी में रहस्य और सस्पेंस की एक नई परत जोड़ता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दम रखता है। साइंस फिक्शन और डिस्टोपियन जॉनर के फैंस के लिए यह सीजन बेहद खास साबित हो सकता है। ‘साइलो सीजन 3’ को एप्पल टीवी पर शुक्रवार, 3 जुलाई से स्ट्रीम किया जा सकेगा।

 

इसे भी पढ़ें- 30 साल बाद साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, OTT पर आएगी फिल्म!

Related Articles

Back to top button