ब्राह्मण का लड़का…मुस्लिम की लड़की…खबर पक्की है

कहते हैं कि प्यार न धर्म देखता है और न जाति, न गरीबी देखता है न अमीरी, जब जहां जिसको होना होता है, बस हो जाता है। ऐसे ही अपने प्यार को साकार करने के लिए कॉलेज में एक साथ पढ़ाई करने वाले हिंदू ब्राह्मण परिवार के सचिन ओझा ने मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह कर लिया है। दोनों पिछले तीन दिनों से घर से गायब थे। दोनों वर्कर्स कॉलेज मानगो में इंटरमीडिएट फाइनल ईयर के छात्र हैं। यह मामता झारखंड के जमशेदपुर जिले का है।

ब्राह्मण लड़के ने मुस्लिम लड़की से किया प्रेम विवाह

गुरुवार को दोनों ने साकची के शीतला मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेम विवाह कर लिया है। ब्राह्मण युवक उलीडीह में ही घरौंदा अपार्टमेंट में रहता है, जबकि लड़की कपाली बस्ती की रहने वाली है। शुक्रवार को दोनों ने उलीडीह थाना में सरेंडर कर दिया है। मामला कपाली थाना का है। इसलिये उलीडीह पुलिस ने कपाली थाना को सूचना देकर बुला लिया है। कपाली पुलिस मामले को देख रही है। युवती और युवक दोनों बालिग हैं।

दोनों के परिवार वाले विरोध में उतरे

थाना में सरेंडर करने वाले ब्राह्मण युवक ने कहा है कि वह पिछले एक वर्ष से लड़की से प्यार करता है और उसके साथ शादी कर चुका है। उसी के साथ रहना चाहता है, जबकि लड़की के परिवार वाले उसके सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि अगर लड़का मुस्लिम बन जाता है तो वे लोग उसे स्वीकार कर लेंगे, अन्यथा विरोध होगा। लड़का का कहना है कि लड़की ने हिंदू धर्म और रीति के अनुसार मंदिर में उसके साथ शादी कर लिया है। वह हिंदू बन चुकी है। लड़के के परिवार वाले भी इस रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं है लेकिन लड़का-लड़की दोनों अपने-अपने परिवार से अलग रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: विशेष धर्म के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले रामभगत को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने लिया सख्त निर्णय

तीन दिन पहले लड़की के लापता होने की सूचना कपाली थाने को दी गई थी और कपाली पुलिस लड़की का पता लगा रही थी। इसलिए उलीडीह पुलिस का कहना है कि मामला कपाली का है। उलीडीह पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है। युवती ने भी ब्राह्मण लड़के को हमसफर के रूप में स्वीकार कर लिया है और उसका कहना है कि वह लड़के के साथ ही रहेगी। पिछले तीन दिनों से दोनों इधर-उधर होटल में रह रहे थे।

Related Articles

Back to top button