तरुण हत्याकांड: रंगों का त्योहार बना खून का त्योहार 

नई दिल्ली। आखिर क्यूँ बस एक चोटी सी गलती की वजह से होली का त्योहार बना मातम का कारण। दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र की हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में होली की खुशिया मातम में बदल गई ,जब एक पानी के गुबारे को ले कर हुए विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया, जिसके कारण 26 साल के तरुण की जान चली गई । मामले की गंभीरता को देखते हुआ इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया । 

इसे भी पढ़ें-AI Summit 2026 में बोले अमिताभ कांत, कहा- एआई से नौकरियां नहीं जाएंगी, बल्कि नई आएंगी

गुब्बारा बना मौत का कारण  

विवाद की शुरुआत  होली वाले दिन बुधवार को हुई ,जब महज 11साल की बच्ची अपनी छत पर पानी  के गुब्बारे के साथ  खेल रही थी, तब ही उससे बस एक छोटी सी गलती हो गई ,उसका पानी का गुब्बारा नीचे गिर गया गुब्बारा फट ने की वजह से पानी की कुछ छीटे सड़क से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़ गए।  आरोप है की महिला ने इस बात पर गाली गलौच करना शुरू कर दिया । जाति  सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया । जिसके बाद महिला के परिजन व स्वजन बच्ची के घर में घुस गए और मार पीट करना शुरू कर दिया । 

tarun

इसके बाद जब पीड़ित पक्ष (तरुण का परिवार ) शांत हो गया, तब आरोपित पक्ष (मुस्लिम महिला का परिवार )के लोग घर के पास ही एक चौराहे पर जमा हो गए। तब ही उनको बच्ची का एक दूर का स्वजन तरुण आता हुआ नजर आया। तरुण को देखते ही आरोपी पक्ष ने उस पर हमला कर दिया और उसको बेरहमी से मारा  और जब वो सड़क पर गिर गया तो उसके सीने पर भारी पथर से वार किया । जिसजे कारण तरुण को आनन फानन में जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तरुण की मौत की खबर सुनते की लोगों में गुस्सा बढ़ गया।  थाना के सामने भारी भीड़ जमा हो गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती इलाके में कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। गलियों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

घटना  के बाद पुलिस ने मामला दरज कर मामले की जाच शुरू की ,शुरुआती कारवाही में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया । बाद में पुलिस ने इमरान उर्फ बंटी नाम के  आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक  जल्द ही और भी गिरफ्तारिया हो सकती है । 

इस बीच नगर निगम ने रविवार को आरोपियों से जुड़े एक मकान के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चला दिया। इसके बाद लोगों में तनाव बना हुआ है जिसके कारण इलाके में भारी पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. सरकार ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं  जाएगा. इस बीच पुलिस ने उत्तम नगर मामले में तीन महिलाओं और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी सायरा वही है जिस पर गुब्बारे की छींटें पड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 46वें दिन भी बरकरार जलवा, 7वें हफ्ते में नई रिलीज फिल्मों को छोड़ा पीछे

Related Articles

Back to top button