बॉलीवुड न्यूज: ‘राका’ बन कर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेंगे अल्लू अर्जुन, ‘पुष्पा’ से भी है कनेक्शन

साउथ और हिंदी सिनेमा के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने जबसे ‘पुष्पा और पुष्पा 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है तब से पूरी दुनिया को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। मनोरंजन जगत से अब आ रही ताजा कि अल्लू अपनी अगली फिल्म ‘राका’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘जवान’ के निर्देशक एटली बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण कानून पर बॉलीवुड ने जताई खुशी, सोनल चौहान से लेकर सुनील शेट्टी तक ने सराहा

 दीपिका पादुकोण का भी जुड़ा नाम

एटली और अल्लू अर्जुन का साथ आना ही अपने आप में एक धमाका है, लेकिन जब इस प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा, तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया। फिल्म की कहानी को लेकर अब तक रहस्य बना हुआ था, लेकिन फिल्म के टाइटल ‘राका’ और इसके ‘पुष्पा’ कनेक्शन ने अब सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Raaka Film

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ को लेकर जिस तरह का उन्माद दर्शकों के बीच देखा जा रहा है, वैसा ही कुछ ‘पुष्पा’ की रिलीज के वक्त महसूस किया गया था। फिल्म के पहले लुक ने ही इंटरनेट पर आग लगा दी थी, जिसमें अल्लू अर्जुन का एक बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला था। उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किए गए फर्स्ट लुक में उन्हें गंजे लुक और आंखों में गहरे काजल के साथ दिखाया गया था, जिसने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया।

एटली अपने स्टाइल और मास एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और ‘राका’ के साथ वे दक्षिण और उत्तर भारत के सिनेमाई स्वाद को मिलाकर एक ऐसा कॉकटेल तैयार कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकता है। फिल्म के नाम को लेकर अब तक जो सस्पेंस बना हुआ था, उस पर से भी अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है और जो जानकारी सामने आई है वह अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

एटली का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘राका’

एक रिपोर्ट के अनुसार,  फिल्म का नाम ‘राका’ रखने के पीछे मेकर्स की एक बहुत ही सोची-समझी रणनीति काम कर रही है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि, यह नाम सीधे तौर पर ‘पुष्पा’ की सफलता से प्रेरित है, जिस तरह पुष्पा राज का किरदार केवल एक नाम न रहकर एक ब्रांड बन गया, ठीक उसी तरह ‘राका’ को भी एक ऐसी पहचान देने की कोशिश की जा रही है जो पूरे देश में गूंजे।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी की जबरदस्त ग्लोबल सफलता को देखते हुए मेकर्स चाहते थे कि, अल्लू अर्जुन का अगला किरदार भी उनके नाम के इर्द-गिर्द ही बुना जाए। ‘राका’ शब्द में वह शक्ति और धमक महसूस होती है, जो अल्लू अर्जुन के व्यक्तित्व पर सूट करती है। पूरी फिल्म की पटकथा को इस तरह से तैयार किया गया है कि नायक का किरदार, यानी ‘राका’, ही फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी और पहचान बने। यह किरदार केवल एक फिल्मी नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी घटना बनने जा रहा है जिसका असर सिनेमाघरों के बाहर भी दिखेगा।

निर्देशक एटली के लिए भी ‘राका’ एक ड्रीम प्रोजेक्ट जैसा है। एटली ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बेहद इमोशनल पोस्ट साझा किया था, जिसने फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा था कि, ‘राका’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उनके जीवन का वह हिस्सा है, जिसे वे पिछले 18 वर्षों से अपने दिल में संजोए हुए थे।

ये अभिनेत्रियां भी आ सकती हैं नजर

एटली के अनुसार, इस विचार ने कई सालों तक उनकी परीक्षा ली, उन्हें एक निर्देशक के रूप में आकार दिया और हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ रहा। एटली का यह बयान दर्शाता है कि, वे इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी मेहनत और जुनून के साथ काम कर रहे हैं। जब कोई फिल्ममेकर किसी आइडिया को दो दशक तक अपने पास रखता है, तो यह स्पष्ट है कि उसकी कहानी में कोई न कोई जादुई तत्व जरूर होगा। एटली ने यह भी संकेत दिया कि जो कुछ भी अब तक सामने आया है, वह तो बस एक शुरुआत है और फिल्म में अभी ऐसे कई सरप्राइज बाकी हैं जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे।

Raaka Film

फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। दीपिका पादुकोण, जिन्होंने अपनी हालिया फिल्मों से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, इस फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। ये भी खबर आ रही है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के भी अहम किरदार में दिखेंगी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस भारी-भरकम स्टार कास्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर यह खबरें सच साबित होती हैं, तो ‘राका’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी स्टार-स्टडेड फिल्मों में से एक बन जाएगी। हर कोई यह देखने के लिए बेताब है कि एटली इन तमाम सितारों की ऊर्जा को पर्दे पर किस तरह एक साथ लाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें- बेटे को बचाने के लिए आमिर खान से तोड़ा बॉलीवुड रिलीज, एक महीने पहले शुरू की  ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग

Related Articles

Back to top button