बेटे को बचाने के लिए आमिर खान से तोड़ा बॉलीवुड रिलीज, एक महीने पहले शुरू की ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग

हिंदी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान को ये पदवी ऐसे ही नहीं मिल गई है। वे अपना हर काम काफी प्रोफेशनल और बेहतर तरीके से करते हैं। आमिर खान इंडस्ट्री में एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए न केवल कड़ी मेहनत करते हैं बल्कि उनकी मार्केटिंग और रिलीज की ऐसी बेहरतीन योजना बनाते हैं कि बड़े-बड़े धुरंधर भी मात खा जाते हैं।

ये साल आमिर खान के लिए कुछ चुनौतियों भरा साबित होता हुआ नजर आया रहा है क्योंकि साल की शुरुआत में वे फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में एक छोटे से कैमियो रोल में नजर आए थे। उन्हें उम्मीद थी फिल्म बाक्स ऑफिस पर बेहतर परफार्म करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। इसके साथ ही खान की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।

इसे भी पढ़ें- आमिर खान की अगली फिल्म कन्फर्म, साउथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे

13 अगस्त को रिलीज होगी लाहौर 1947′

ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से असफल रही, लेकिन आमिर खान हार मानने वालों में से नहीं हैं। अब उनकी नजर आने वाले अगस्त महीने पर टिकी हैं। दरअसल, अगस्त में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए 13  अगस्त का दिन बेहद खास वजह से चुना गया है क्योंकि यह सनी देओल की वह फिल्म है जो लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी और अब आमिर के प्रोडक्शन तले इसे रिलीज किया जा रहा है।

ek din

अपनी खुद की फिल्मों और प्रोडक्शंस के साथ-साथ आमिर खान इस वक्त एक पिता की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। उनके बड़े बेटे जुनैद खान ने अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। जुनैद कुछ फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं, सफलता अभी उनसे कोसों दूर हैं। स्टार किड होने की वजह से जुनैद से लोगों को काफी उम्मीद थी, जिस पर अभी वे खरे नहीं उतर सके हैं। जुनैद खान की पिछली प्रस्तुतियों ने जनता को खास प्रभावित नहीं किया और इसी वजह से उनकी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग शुरू

1 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में जुनैद के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों की बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, जुनैद और साई पल्लवी के लिए यह डगर उतनी आसान नहीं होगी जितनी दिखाई दे रही है क्योंकि मई की शुरुआत में और भी कई बड़ी फिल्में हैं जो रिलीज होंगी। ऐसे में जुनैद की ‘एक दिन’ को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

इसी खतरे को भांपते हुए आमिर खान ने अपने बेटे के करियर को सुरक्षित करने के लिए बॉलीवुड के इतिहास की सबसे तगड़ी और अनोखी रणनीति तैयार की है। आमतौर पर देखा जाता है कि, बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्म की एडवांस बुकिंग भी रिलीज से कुछ ही दिन पहले यानी तीन से सात दिन पहले होती है। बहुत ही खास मामलों में जब फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज होता है, तो बुकिंग की खिड़की दस से 15 दिन पहले खोल दी जाती है।

पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को सफल बनाने की रणनीति

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की खिड़की हफ्ते पहले खोल दी गई थी, ताकि पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके, लेकिन आमिर खान ने इस बार सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक ऐसा कदम उठाया है जिसने टिकट बुकिंग ऐप्स इस्तेमाल करने वाले लोगों को पूरी तरह चौंका दिया, जब लोगों ने देखा कि 1 मई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘एक दिन’ की बुकिंग अभी से खुली हुई है, तो पहले तो लोगों को लगा कि, यह शायद किसी तकनीकी खराबी या ऐप की गलती का नतीजा है।

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई फिल्म अपनी रिलीज से पूरे 39 दिन पहले अपने टिकट बेचना शुरू कर देगी, लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि आमिर खान की एक सोची समझी रणनीति है।  खबर है कि, आमिर खान इस फिल्म पर न केवल अपना नाम लगा रहे हैं बल्कि भारी भरकम निवेश भी कर रहे हैं। उनकी पूरी प्लानिंग इस फिल्म के पक्ष में एक सकारात्मक माहौल बनाने की है।

24 स्क्रीन्स पर बुकिंग शुरू

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग का एप देश के 20 बड़े शहरों में एक्टिव कर दिया गया है। यह अपने आप में एक प्रयोग है क्योंकि आमतौर पर इतनी जल्दी केवल एक या दो शो के लिए ही विंडो खोली जाती है। यहां भी फिलहाल एक-एक शो के लिए ही बुकिंग शुरू की गई है। इस पूरी दौड़ में दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र सबसे आगे निकलकर सामने आया है जहां लगभग 24 स्क्रीन्स पर फिल्म की बुकिंग चालू है।

वहीं, सपनों की नगरी मुंबई में भी 11 स्क्रीन्स पर टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। चंडीगढ़ और पुणे जैसे शहरों में तीन-तीन सिनेमाघरों ने अपने दरवाजे फिल्म के लिए अभी से खोल दिए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, गुवाहाटी, उदयपुर, प्रयागराज, जयपुर, सूरत और इंदौर जैसे शहरों में भी एक-एक स्क्रीन पर बुकिंग का विकल्प दिया गया है।

आंकड़ों की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक देशभर से इस फिल्म के करीब 520 टिकट बुक हो चुके हैं, जो रिलीज से इतने दिन पहले एक उत्साहजनक शुरुआत मानी जा रही है।

मिल रहा बेहतर रिस्पॉन्स

इस रणनीति के पीछे की मुख्य वजह फिल्म को लेकर एक मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करना है। जब दर्शक देखते हैं कि, किसी फिल्म की बुकिंग इतनी जल्दी शुरू हो गई है और कुछ शहरों में रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है, तो फिल्म के प्रति उनकी उत्सुकता बढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर रायपुर जैसे शहर में 11 अप्रैल की सुबह तक पीवीआर सिटी सेंटर में 46 टिकट बिक चुके थे और अहमदाबाद के पीवीआर पैलेडियम मॉल में भी 37 टिकट बुक हो चुके थे।

ek din

यह आंकड़े भले ही अभी छोटे लग रहे हों, लेकिन फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय बाकी है और धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। आमिर खान भली-भांति जानते हैं कि आज के दौर में कंटेंट के साथ-साथ सही मार्केटिंग ही फिल्म को बचा सकती है। जुनैद खान के लिए साई पल्लवी का साथ मिलना एक बड़ा प्लस पॉइंट है क्योंकि साई पल्लवी की अपनी एक समर्पित फैन फॉलोइंग है जो उनकी सादगी और अभिनय की कायल है।

आमिर खान का यह कदम कहीं न कहीं इंडस्ट्री के अन्य निर्माताओं को भी सोचने पर मजबूर कर देगा। अगर ‘एक दिन’ इस लंबी एडवांस बुकिंग की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत पाने में कामयाब रहती है, तो आने वाले समय में यह बॉलीवुड का नया चलन बन सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-   ‘सितारे ज़मीन पर’ का पहला पोस्टर रिलीज, आमिर खान के साथ दिखेंगे 10 नए चेहरे

Related Articles

Back to top button