राजपाल यादव को मिला बॉलीवुड का साथ, सोनू, सलमान और अजय समेत इन एक्टरों ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुंबई। बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में पूरा फिल्म उद्योग एकजुट होकर खड़ा हो गया है। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की आर्थिक मदद के लिए सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन तक कई बड़े सितारे आगे आए हैं। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने उनसे संपर्क किया है और मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें- संघर्ष के दिनों को याद कर छलक उठा राजपाल यादव का दर्द, लोगों को सुनाई आपबीती

कल होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

बता दें कि, कल 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। उम्मीद है कि वे जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे। दरअसल, राजपाल यादव 2010 के एक पुराने चेक बाउंस मामले में फंसे हुए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्देशन और प्रोडक्शन के लिए M/s Murali Projects Pvt Ltd से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ और वे लोन चुकाने में असमर्थ रहे। कई बार उनके चेक बाउंस हो गये। ये मामला लंबे समय से कोर्ट में विचाराधीन है।

तिहाड़ जेल में बंद हैं राजपाल

रिपोर्टस की मानें तो, एक्टर ने दिल्ली हाईकोर्ट से कई बार समय मांगा, जो उन्हें दिया भी गया, लेकिन समय सीमा के अंदर भुगतान न किये जाने पर 2 फरवरी 2026 को कोर्ट ने अंतिम आदेश दिया कि, 4 फरवरी तक वे सरेंडर करें। कोर्ट के आदेश को मानते हुए राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई है, लेकिन जमानत पर रिहाई संभव है। कुल बकाया राशि अब ब्याज सहित करीब 9 करोड़ रुपये हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने काफी भावुक बयान दिए थे और कहा था, कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, मेरा कोई दोस्त भी नहीं है, मैं सारी समस्याओं से अकेले ही डील कर रहा हूं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, इसके बाद सोनू सूद ने सबसे पहले मदद के लिए हाथ बढ़ाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म का ऑफ़र देकर पैसे देने की पेशकश की।

सोनू सूद की अपील पर एकजुट हुई इंडस्ट्री

राजपाल यादव

उन्होंने लिखा कि, राजपाल एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। सोनू ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म में रोल देने की बात कही और कहा, “यह दान नहीं, सम्मान है।” इसके साथ ही उन्होंने प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से अपील की, कि मुश्किल वक्त में हम सबको मिलकर राजपाल यादव का साथ देना चाहिए और उन्हें ये महसूस कराना चाहिए कि वे अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें- राजपाल यादव के लिए इस लड़की छोड़ दिया अपना देश, एक्टर ने बताया शादी का सच

सोनू सूद की इस अपील के बाद बॉलीवुड में एकजुटता की लहर दौड़ गई। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक बातचीत में बताया, “बहुत से लोग मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं ने समर्थन दिया है। अभी मेरी डेविड धवन से भी बात हुई है, उन्होंने भी मदद की बात कही है। वरुण धवन, गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा और केआरके जैसे कई एक्टर आगे आए हैं। राजपाल भाई ने सभी का दिल से शुक्रिया अदा किया है।” मदद का ऐलान करने वाले प्रमुख नामराव इंद्रजीत सिंह (जेम ट्यून्स परिवार की ओर से)  ने 1.11 करोड़ रुपये की लीगल और आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इसके साथ ही बैंक डिटेल्स शेयर कर दूसरों से भी अपील की है।

तेज प्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल चीफ) की तरफ 11 लाख रुपये की सहायता की घोषणा हुई है।
केआरके (Kamaal R Khan) ने 10 लाख रुपये देने की बात कही है।
सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन ने भी आर्थिक मदद की पेशकश की है, लेकिन राशि का खुलासा नहीं।
सोनू सूद ने फिल्म में रोल + मदद की बात कही है।
गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा ने भी राजपाल  यादव की मदद के लिए  हाथ बढ़ाया है।

 हालांकि, अधिकांश सितारों ने राशि का खुलासा नहीं किया, लेकिन मैनेजर गोल्डी ने कहा कि, सौदे रातोंरात नहीं होते, लेकिन प्रतिबद्धताएं मजबूत हैं।

दाखिल हो चुकी है जमानत याचिका

राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि, जमानत याचिका पहले ही दाखिल की जा चुकी है। कल 12 फरवरी को उस पर सुनवाई होनी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि, कल जमानत मिल जायेगी। गोल्डी ने कहा, परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं, यह मजबूती पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम निर्धारित हैं। हर कोई चाहता है कि, वे तब तक रिहा हो जाएं।

गोल्डी ने कहा कि, अच्छी बात ये है कि, बुरे वक्त में पूरी इंडस्ट्री चट्टान की तरह उनके पीछे खड़ी हो गई है और हर तरह से उनकी मदद कर रही है। बता दें कि,एक्टर ने सरेंडर से पहले मदद मांगने को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया था, लेकिन कहा कि “इंडस्ट्री ने सम्मान के साथ-साथ दिया है।” कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर्स राजपाल की मददगार छवि की बात कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- दिल को छू गया राजपाल यादव का इमोशनल बयान, साथ आए सोनू सूद, ऑफर की फिल्म

Related Articles

Back to top button