दिल को छू गया राजपाल यादव का इमोशनल बयान, साथ आए सोनू सूद, ऑफर की फिल्म

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेक बाउंस के एक पुराने मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव बेहद भावुक हो गए और उन्होंने अधिकारियों के सामने अपना दर्द बयां किया।

उन्होंने कहा, “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय नहीं दिखता। सर, यहां हम अकेले हैं। कोई दोस्त भी नहीं है। इस मुश्किल समय में मुझे खुद ही डील करना पड़ रहा है। यह मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे।

इसे भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

4 फरवरी को खारिज हुई याचिका

राजपाल यादव

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके बाद लोन चुकाने में दिक्कत हुई और उनके कई चेक बाउंस हो गए। कोर्ट ने उन्हें कुल 2.5 करोड़ रुपये (कुछ रिपोर्टों में 9 करोड़ तक का बकाया बताया गया) चुकाने का आदेश दिया था। राजपाल यादव ने समय सीमा बढ़ाने के लिए कई बार अर्जी दायर की, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अंतिम याचिका 4 फरवरी को खारिज कर दी।

कोर्ट ने कहा कि बार-बार देरी के लिए कोई नरमी नहीं बरती जा सकती, क्योंकि अभिनेता बॉम्बे में हैं और उन्हें सरेंडर के लिए 2 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने पिछले सप्ताह यानी फरवरी महीने के पहले हफ्ते में तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर किया।

तेजी से वायरल हुआ बयान

सरेंडर से पहले का उनका यह इमोशनल बयान मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों की मदद न मिलने और अकेलेपन का दर्द बयां किया। एक्टर का ये यह बयान कई लोगों के दिल को छू गया, क्योंकि राजपाल यादव जैसे हंसाने वाले कलाकार का यह दर्द भरा चेहरा देखना काफी भावुक करने वाला था। इसी बीच, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया (एक्स और इंस्टाग्राम) पर एक लंबा संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने राजपाल को ‘गॉड गिफ्टेड’ एक्टर बताया और कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में सालों तक अविस्मरणीय काम किया है।

इसे भी पढ़ें-  देशभक्ति का जादू बरकरार, फिल्म  ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की 315 करोड़ की कमाई

सोनू सूद ने किया सपोर्ट

सोनू ने लिखा, “कभी-कभी जिंदगी अनफेयर हो जाती है और ये टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय खराब होने की वजह से होता है। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। मुझे लगता है कि, ये वक्त है जब प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथ काम करने वालों को एक साथ खड़े होने चाहिए।” सोनू सूद ने आगे लिखा, “भविष्य के काम के बदले छोटा साइनिंग अमाउंट कोई दान नहीं है, बल्कि सम्मान है। जब हम में से कोई मुश्किल समय से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसके साथ खड़ा होना चाहिए और उसे ये महसूस कराना चाहिए कि वो अकेला नहीं हैं, इससे हम साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।”

 

सोनू ने राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म में रोल ऑफर करने के साथ-साथ साइनिंग अमाउंट देने की बात कही, जो भविष्य में उनके काम के साथ एजेस्ट की जाएगी। सोनू सूद ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री से अपील की है कि वे राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकारों का साथ दें। सोनू सूद की ये पोस्ट बॉलीवुड में एकजुटता की मिसाल पेश कर रही है।

तिहाड़ जेल में हैं राजपाल यादव

राजपाल यादव का इमोशनल बयान और सोनू सूद का सपोर्ट अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई लोग इसे इंडस्ट्री की सच्ची दोस्ती का प्रतीक मान रहे हैं। फिलहाल राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं और उनकी कानूनी टीम आगे की रणनीति पर काम कर रही है। बॉलीवुड के इस कॉमेडियन के लिए अब उम्मीद की किरण सोनू सूद जैसे दोस्तों के रूप में आई है, जो साबित कर रहे हैं कि मुश्किल वक्त में परिवार जैसा साथ मिल सकता है।

 

इसे भी पढ़ें- फिल्म धुरंधर ने बॉक्स आफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Related Articles

Back to top button