भाजपा ने जोर-शोर से किया मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत, लगे जिंदाबाद के नारे

कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पहुंच गए। उनके मैदान में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मिथुन चक्रवर्ती जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

मिथुन चक्रवर्ती मुख्य मंच पर विजयवर्गीय के साथ उस मंच पर पहुंचे जहां से प्रधानमंत्री को संबोधन करना है। उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। कोलकाता के इस सबसे बड़े मैदान के कोने-कोने में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। लोग झंडे बैनर पोस्टर पीएम के कटआउट और प्रधानमंत्री के चेहरे वाला फेस मास्क पहन कर आए हैं।

यह भी पढ़ें: इग्नू ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम-2021 के लिए प्रवेश की घोषणा की

इधर भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रिगेड परेड मैदान में मिथुन की उपस्थिति को लेकर कहा कि मिथुन दा ने आश्वस्त किया है कि वह भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे और प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड परेड मैदान में लोगों का जन समुद्र उमड़ पड़ा है। भाजपा की यह सभा बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन की नहीं बल्कि राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक हालात बदलने की है और इस बार लोग भाजपा को ही चुनेंगे।

Related Articles

Back to top button