महंगाई का जोरदार झटका! 100 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर

नई दिल्ली. दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है. यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है.

हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है. दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं.. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है.

किसानों के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार मोदी सरकार, रद्द हुई आपात बैठक

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2100.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी.

Related Articles

Back to top button