विकास योजनाओं से खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

  •   कई योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर किया गया सम्मानित 

  • किसी को घर की चाबी, तो किसी को स्वरोजगार के लिए मिला डेमो चेक  

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के कई लाभार्थियों को विकास योजनाओं का लाभ देने के साथ मंच पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और सभी ने उनका आभार जताया।

इसे भी पढ़ें- जहां रोशनी, वहां सुरक्षा, सुरक्षा से निवेश और निवेश से रोजगार: योगी

लाभार्थी बोले- ‘सपना सच होने जैसा’

सीएम ने मंच से लाभार्थियों को योजनाओं के तहत सहायता राशि, आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र सौंपे। इस मौके पर अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, डेमो कार्ड और उपहार भी दिए गए। लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Chief Minister yogi

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी राम प्रताप को आयुष्मान कार्ड का डेमो देकर सम्मानित किया गया। राम प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड मिलना उनके लिए सपना सच होने जैसा है। इससे पूरे परिवार के स्वास्थ्य की गारंटी मिली है और अब इलाज की कोई फिक्र नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संगीता को 85 हजार रुपये का डेमो चेक मिला।

सीएम की बदौलत मिली पक्की छत

उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, ऐसी सहायता हमें हौसला देती है। घनश्याम को आवास की चाबी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री की बदौलत उन्हें पक्की छत मिली है और परिवार अब सुरक्षित रह सकेगा। आजीविका मिशन के तहत रेनू वर्मा को 12 करोड़ रुपये का डेमो चेक दिया गया। उनका कहना था कि, इस रकम से समूह को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। मीना को भी आवास की डेमो चाबी मिली, जबकि झिनकना देवी को दो लाख रुपये की सहायता दी गई।

लकी को मिली स्टडी टेबल

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बीनू पांडेय को एक लाख 19 हजार रुपये का डेमो चेक देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में निर्मला देवी को 50 हजार रुपये की सहायता का चेक मिला। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत रामतीर्थ को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी मुस्ताक अहमद को पांच लाख 60 हजार रुपये का डेमो चेक सौंपा गया। वहीं लकी सिंह को स्टडी टेबल देकर पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इन योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों को आर्थिक सहारा देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का मौका भी दे रही हैं। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

 

इसे भी पढ़ें- सपा पर योगी का हमला, बोले-  ‘माफिया मानसिकता वाली पार्टी, कभी नहीं सुधरेगी’

Related Articles

Back to top button