विधानसभा चुनाव सिर्फ जनता के लिए नहीं, कार्यकर्ता के लिए भी महत्वपूर्ण : राधा मोहन सिंह

प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति के प्रमुखों के साथ मैराथन बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि विधानसभा का चुनाव सिर्फ जनता के लिए ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

बैठक में विधानसभा चुनाव के सम्बंध में विभिन्न अभियानों में कार्यक्रमों की रूपरेखा रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गईं कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं होनी चाहिए। प्रदेश संगठन प्रभारी ने कहा क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की लंबी रेखा खींची गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर जनता तक मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। क्योंकि हमारे पास जनता को बताने के लिए बहुत सी उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाएं है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम में हुए चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रही है, उसके अपेक्षा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिल रहे जनता के स्नेह आशीर्वाद से लग चुका है कि प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। चुनाव से सम्बंधित एक-एक कर जिम्मेदार पदाधिकारियों से उनके कार्यों से सम्बंधित विषयों की तैयारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि भाजपा प्रत्याशी का चुनाव जनता मोदी और योगी द्वारा सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों और प्रदेश एवं देश की एकता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए किए गए कार्यों के आधार पर स्वयं लड़ रही है।

कानपुर में कभी रहता था कांग्रेस का कब्जा, पिछले चुनाव में 10 में सात सीटों पर भाजपा ने दर्ज की थी जीत

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने संचालन समिति के सदस्यों से उनके महत्वपूर्ण कार्य के महत्व को देखते हुए दायित्व से सम्बंधित विषयों की चर्चा करते हुए कहा कि जिला चुनाव संचालन समिति के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन कर भाजपा की स्वच्छ और दमदार सरकार की प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से वापसी की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। बैठक का संचालन भाजपा महामंत्री पवन गौतम ने किया। इस मौके पर राजेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सतीश चौरसिया, अशोक मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला, रामजी मिश्रा, गोकुल श्रीवास्तव, नवीन सिंह, सतीश दुबे, रोहन सिंह, आर्यन तिवारी, शुभम मिश्रा सहित सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button