अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला, कृषि कानूनों को बता डाला मौत का पैगाम

अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों को लेकर बयान देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट (मौत का पैगाम) हैं। किसान इन कानूनों से बर्बाद हो जाएंगे।

मेरठ में रैली करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन तीनों कानूनों के जरिये केंद्र सरकार किसानों की ज़मीन छीनना चाहती है। और किसानों की ज़मीन को तीन चार पूंजीपतियों के हवाले करने की योजना है। किसान अपनी ही ज़मीन पर मजदूर बन जाएंगे। किसानों के लिए करो या मरो वाले हालात हैं। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा का ज़िक्र भी किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लाल किले पर जो कुछ हुआ वो उन्होंने बीजेपी ने ही कराया। किसानों को गलत रास्ता बताया गया। जिन लोगों ने लाल किले पर झंडा फहराया, वो बीजेपी के ही लोग थे।

यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने किया सियासी हमला, ममता- मोदी से देश को बचाने की दी सलाह

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे किसान कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन एंटी नेशनल नहीं हो सकते हैं। किसान देशद्रोही नहीं हो सकता है। हमारा किसान जान दे सकता है, लेकिन ऐसा नहीं कर सकता है। आज बीजेपी की केंद्र सरकार हमारे किसानों पर देशद्रोह के मुकदमे चला रही है। इतनी हिम्मत तो अंग्रेजों ने नहीं की थी। अंग्रेजों ने हमारे किसानों पर देशद्रोह के मुकदमे नहीं चलाये थे। हमारे किसानों को आतंकी बोलते हैं।

Related Articles

Back to top button