Airtel ने पलटा फैसला, 299 रुपये वाला सस्ता प्लान फिर हुआ शुरू

Airtel reverses decision, reinstates its cheaper Rs 299 plan

नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले भारती एयरटेल ने अपने करोड़ों प्रीपेड ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान दोबारा शुरू कर दिया है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है। यह प्लान इसी साल अगस्त में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद कम खर्च में रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को मजबूरी में महंगे विकल्प चुनने पड़ रहे थे।

इसे भी पढ़ें- जियो अपने यूजर्स को फ्री में दे रहा 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान मिलेगा, जानिये कैसे

कंपनी ने नहीं की आधिकारिक घोषणा

एयरटेल की ओर से प्लान की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। खास बात यह है कि, कंपनी ने इसे बिना किसी कटौती के उतारा है, यानी पहले मिलने वाले फायदे जस के तस बरकरार हैं। यह खबर उन उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो सीमित बजट में रोजाना डेटा वाला प्लान तलाश रहे थे।

अगस्त में बंद हुआ था प्लान

एयरटेल ने इसी साल अगस्त महीने में 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान बंद कर दिया था। उसी दौरान 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी कंपनी की सूची से हटा दिए गए थे। इन प्लान के हटने से ग्राहकों के पास सस्ते विकल्प सीमित हो गए थे और कई लोगों को अपेक्षाकृत महंगे पैक का सहारा लेना पड़ा।

Airtel

खबर लिखे जाने तक केवल 299 रुपये वाला प्लान ही एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर दोबारा नजर आया है। बाकी तीनों प्लान की वापसी को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं मिला है।

क्या-क्या मिलेगा 299 रुपये में

एयरटेल ने इस प्लान के फायदों में किसी तरह की कटौती नहीं की है। ग्राहकों को पहले की तरह ही 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा रहेगी। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस भेजे जा सकेंगे और हर दिन 1 जीबी डेटा भी मिलेगा।

एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का भी फायदा

प्लान की वापसी इस बार एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम के साथ हुई है। कंपनी अपने ग्राहकों को 12 महीनों के लिए एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का मुफ्त एक्सेस दे रही है, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही ग्राहकों को एयरटेल सेफ का एक्सेस भी मिलेगा। इस सुविधा में स्पैम कॉल के रियल टाइम अलर्ट शामिल हैं, जिससे फर्जी और अनचाही कॉल से बचाव में मदद मिलेगी। ग्राहक फ्री हेलोट्यून्स की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे।

JEO और  को VI देखकर बदली रणनीति?

एयरटेल ने 299 रुपये वाले प्लान की वापसी क्यों की, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हालांकि बाजार में चल रही प्रतिस्पर्धा को इसकी एक संभावित वजह माना जा रहा है। हाल के दिनों में रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कई कदम उठाए हैं। जियो ने 15 रुपये का डेटा पैक पेश किया, जबकि वीआई ने 35 रुपये वाला डेटा पैक उतारा। इसके अलावा जियो ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान में ज्यादा कटौती नहीं की थी।

ऐसे में माना जा रहा है कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों की रणनीति को देखते हुए एयरटेल ने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया हो। ऐसा लगता है कि कंपनी ने अगस्त में सस्ता प्लान हटाने का फैसला जल्दबाजी में लिया था और अब उसे सुधारते हुए ग्राहकों को फिर से किफायती विकल्प दे दिया है।

ग्राहकों को क्या होगा फायदा

299 रुपये वाला यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिन्हें रोजाना सीमित डेटा की जरूरत होती है और जो कॉलिंग व एसएमएस के साथ किफायती पैक चाहते हैं। रोजाना डेटा के साथ 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं मिलने से यह प्लान कीमत के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है। त्योहारी सीजन में इसकी वापसी से कंपनी को भी ग्राहक जोड़े रखने में मदद मिल सकती है।

फिलहाल ग्राहक एयरटेल ऐप या वेबसाइट पर जाकर इस प्लान की उपलब्धता देख सकते हैं। रिचार्ज से पहले प्लान की शर्तें और फायदे एक बार जरूर जांच लें, क्योंकि कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

 

इसे भी पढ़ें- Jio Plan: 1748 रुपए में 336 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले चेक करें बेनिफिट्स

Related Articles

Back to top button