हैदरगंज तृतीय में नई कार्यकारिणी का गठन,नरेंद्र दुबे बने अध्यक्ष

लखनऊ। सोमवार को लखनऊ में जन कल्याण सेवार्थ समिति (पंजीकृत) द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने हैदरगंज तृतीय वार्ड में नरेंद्र कुमार दुबे को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर नरेंद्र कुमार दुबे ने अपनी वार्ड कार्यकारिणी की घोषणा की। सूची के अनुसार विनायक अवस्थी को संरक्षक, प्रियंका अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवानी त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, डॉ. अर्पित गुप्ता को महामंत्री, बृजेंद्र त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, हरिओम मिश्रा को संयुक्त मंत्री, नीतू कुमारी को प्रबंध मंत्री, प्रदीप तिवारी को मीडिया प्रभारी, अंकित सिंह को प्रचार मंत्री तथा स्वतंत्र श्रीवास्तव को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

समिति के प्रधान अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को परिचय पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सचिव वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने संगठन के उद्देश्यों, कार्यों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर समिति के सचिव वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष जय कुमार वैश्य एवं उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button