
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं। इस बार शादी-विवाह पर लंबा ब्रेक लगने जा रहा है। खरमास और शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से करीब 53 दिनों तक शादियों और सगाई जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। 11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह अस्त हो चुके हैं और 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो गई है। ऐसे में विवाह से जुड़े सभी मांगलिक कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं।
शादी पर कब तक रहेगी रोक?
खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक रहेगा। इस दौरान विवाह, मुंडन और अन्य शुभ संस्कार वर्जित माने जाते हैं। वहीं, शुक्र ग्रह का अस्त होना इस रोक को और लंबा कर देता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र 1 फरवरी 2026 को उदय होंगे। इसी वजह से जनवरी 2026 का पूरा महीना विवाह के लिए अशुभ रहेगा। शुक्र के उदय होते ही फरवरी से एक बार फिर शहनाइयां बजने लगेंगी।
फरवरी 2026 से शुरू होगा विवाह का मौसम
द्रिक पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं। जो लोग शादी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह महीना बेहद खास रहेगा।
फरवरी 2026 के विवाह के शुभ मुहूर्त
- 5 फरवरी 2026 (गुरुवार): सुबह 7:00 बजे से 6 फरवरी सुबह 7:07 बजे तक
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी, हस्त | तिथि: चतुर्थी, पंचमी - 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार): सुबह 7:07 बजे से रात 11:37 बजे तक
नक्षत्र: हस्त | तिथि: पंचमी - 8 फरवरी 2026 (रविवार): रात 12:08 बजे से 9 फरवरी सुबह 5:02 बजे तक
नक्षत्र: स्वाति | तिथि: सप्तमी - 10 फरवरी 2026 (मंगलवार): सुबह 7:55 बजे से 11 फरवरी रात 1:42 बजे तक
नक्षत्र: अनुराधा | तिथि: नवमी - 12 फरवरी 2026 (गुरुवार): रात 8:20 बजे से 13 फरवरी सुबह 3:06 बजे तक
नक्षत्र: मूला | तिथि: एकादशी - 14 फरवरी 2026 (शनिवार): शाम 6:16 बजे से 15 फरवरी सुबह 3:18 बजे तक
नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़ | तिथि: त्रयोदशी - 19 फरवरी 2026 (गुरुवार): रात 8:52 बजे से 20 फरवरी सुबह 6:56 बजे तक
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद | तिथि: तृतीया - 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार): सुबह 6:56 बजे से 21 फरवरी रात 1:51 बजे तक
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, रेवती | तिथि: तृतीया, चतुर्थी - 21 फरवरी 2026 (शनिवार): दोपहर 1:00 बजे से 1:22 बजे तक
नक्षत्र: रेवती | तिथि: पंचमी - 24 फरवरी 2026 (मंगलवार): सुबह 4:26 बजे से 25 फरवरी सुबह 6:51 बजे तक
नक्षत्र: रोहिणी | तिथि: नवमी - 25 फरवरी 2026 (बुधवार): रात 1:28 बजे से 26 फरवरी सुबह 6:50 बजे तक
नक्षत्र: मृगशिरा | तिथि: नवमी, दशमी - 26 फरवरी 2026 (गुरुवार): सुबह 6:50 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक
नक्षत्र: मृगशिरा | तिथि: दशमी


