‘अवैध’ मस्जिद को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कों पर जमकर मचा कोहराम  

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का संजौली मस्जिद मामला हिंसक रूप लेता जा रहा है। दरअसल, यहां लोग ‘अवैध’ मस्जिद के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के दौरान बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर बढ़ते हुए बैरिकेड्स तोड़ दिए, जबकि पुलिस ने पानी की बौछार की और भीड़ पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया।

इस पथराव और लाठीचार्ज में कई लोग और एक पुलिस जवान घायल हो गया है। शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शनकारी लगातार पुलिस से लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते संजौली में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी सहित कई पुलिसधिकारिमौके पर मौजूद हैं।और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं।

बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों सहित प्रदर्शनकारी शिमला के ढली इलाके में इकट्ठा हुए और संजौली में एक मस्जिद के अवैध निर्माण का विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन के दृश्यों में प्रतिभागियों को भारतीय तिरंगा पकड़े और ‘हिमाचल ने ठाना है, देवभूमि को बचाना है’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाते हुए दिखाया गया। यह प्रदर्शन विशेष रूप से हिंदू समूहों द्वारा संजौली में कथित अवैध मस्जिद निर्माण के बारे में अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button