मुंबई। वर्ष 2023 में आई वेब सीरीज द ट्रायल में अभिनय करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 31 वर्षीय अभिनेत्री का शव शुक्रवार शाम बहुत ही खराब हालत में मिला। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी।
दास 2023 में आई वेब सीरीज : द ट्रायल में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की सह-कलाकार थीं। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने मंगलवार को पंखे से लटककर आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी ने उनके फ्लैट से दुर्गंध आने के बारे में पुलिस को सूचित किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एक मेज और रस्सी मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दास अवसाद से पीड़ित थीं और दवाएं ले रही थीं। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- पुतिन के भारत आने से पहले बड़ा फैसला, Su-30 MKI में लगेगी 6 मैक स्पीड वाली रूसी मिसाइल
- ‘हैवान’ रिलीज़ से पहले प्रियदर्शन का चौंकाने वाला बयान, अक्षय की कास्टिंग पर कही ये बात
- रोटी में घी लगाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
- भारतीय संस्कृति में सहकारिता का पुराना नाता, लखनऊ में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय अभ्यासवर्ग
- ‘गांव हैं ज्ञान और शिल्प के केंद्र’, आंध्र प्रदेश में बोले सीएम योगी- ‘विकसित भारत का सपना एक’



