
लखनऊ। अब दिव्यांग खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय जूडो मैट्स पर अभ्यास कर सकेंगे। हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में संचालित की जा रही इंडियन पैरा जूडो एकेडमी को अंतरराष्ट्रीय जूडो मैट्स की सौगात मिली। इंडियन ऑयल ने सीएसआर के तहत एकेडमी को यह जूडो मैट्स प्रदान किए।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक राजेश सिंह, इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संस्थापक चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी मौजूद रहे।इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (ना.स-सीएसआर) अतुल कुमार और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर इंडियन पैरा जूडो एकेडमी और लखनऊ में जूडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक एवं बालिकाओं को बेल्ट सार्टिफिकेट भी वितरण किये गये।हाल ही में सम्पन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में रजत एवं कांस्य पदक विजेता, कपिल परमार व कोकिला को भी पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। अंत में अवनीश कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम में शामिल सभी का धन्यवाद दिया।
- CSR डायलॉग में सीएम धामी की अपील, उत्तराखंड के विकास में सहभागी बने उद्योग जगत
- Friday OTT Release: ‘इक्का’ से ‘पति पत्नी और वो दो’ तक, वीकेंड के लिए बेस्ट एंटरटेनमेंट ऑप्शन
- सीएम योगी ने अयोध्या को दी 432 करोड़ रुपये की सौगात, दो नगर पंचायतों के नाम भी बदले
- Jio Finance से अब सिर्फ 24 रुपए में ITR भरें, साथ में मिलेगा JioPoints का लाभ
- सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स! सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर से हटाई कस्टम ड्यूटी



