उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी को CM धामी का नमन, कहा—‘जनसेवा और राज्य निर्माण में उनका योगदान अमूल्य’

देहरादून: उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का संपूर्ण जीवन समाज और जनसेवा को समर्पित रहा।

CM धामी ने याद किया कि स्वामी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य के नवगठित प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिली और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक दौर में स्वामी जी की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसे सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी के आदर्श, सादगी और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button