महिला अधिकारों को लेकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, तो तालिबान लड़ाकों ने कर दिया हमला

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को महिला अधिकारों के प्रदर्शन को कवर करने के दौरान पत्रकारों पर तालिबान ने हमला कर दिया।

तालिबान ने पत्रकारों को लात घूसों से मारा

महिलाओं के समूह ने रंगीन स्कार्फ्स पहनकर शिक्षा मंत्रालय से लेकर वित्त मंत्रालय तक प्रदर्शन किया। यह लोग शिक्षा का राजनीतिकरण ना करने का नारा लगा रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान एक विदेशी पत्रकार को तालिबान ने राइफल की बट से मारा। साथ ही एक अन्य पत्रकार को लातों और घूंसों से भी मारा गया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी चाचा की हत्या, दोनों गिरफ्तार

इस प्रदर्शन के आयोजकों में से एक जहरा मोहम्मदी ने बताया कि लाख खतरों के बाद भी महिलाएं अपनी हक की लड़ाई लड़ रही हैं। स्थिति यह है कि तालिबान किसी का भी सम्मान नहीं करते हैं चाहे वो पत्रकार हो, महिला हो या फिर विदेशी नागरिक। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को संदेश देना चाहती हैं कि चाहे आपका परिवार आपको घर से बाहर न निकलने दे लेकिन आप डरे नहीं। बाहर निकलो, डरो मत और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ो जिससे आने वाली पीढ़ी को शांति मिले। इस प्रदर्शन में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button