पीएम मोदी ने पूर्वांचल को दी नई सौगात, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को नागरिक उड्डयन के लिहाज से बड़ी सौगात देते हुए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुशीनगर में नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी ने कहा- कुशीनगर का निर्माण प्रदेश और केंद्र सरकार की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ये सुविधा उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। भगवान बुद्ध के ज्ञान से लेकर महापरिनिर्वाण तक की संपूर्ण यात्रा का साक्षी ये क्षेत्र आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने हेतु बेहतर कनेक्टिविटी के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरु भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ये कदम भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊर्जा देगा। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: बहु के पद का फ़ायदा उठा रहे हैं ससुर शिवकुमार गुप्ता, लोगों को दे रहे त्योहारों की बधाई

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का निर्माण 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पर जाने की सुविधा प्रदान करेगा। यह हवाई अड्डा दुनिया भर के बौद्ध तीर्थस्थलों को जोड़ने का एक प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के जिलों को हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। हवाईअड्डे का निर्माण इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button