मुस्लिम बाहुल्य इलाके में किसान महापंचायत से पहले राकेश टिकैत ने दे डाला बड़ा विवादित बयान

हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद किसान पॉलिटिक्स एक बार फिर गरमा गई है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार सबके निशाने पर हैं। किसानों के जरिए सियासत चमकाने की कवायद में राकेश टिकैत ने विवादित बयान दे दिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि देश पर सरकारी तालिबान का कब्जा है और देश में सरकारी तालिबान के कमांडर मौजूद हैं।

राकेश टिकैत ने किसानों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर कहा कि जिसने सिर फोड़ने का आदेश दिया वो तालिबान कमांडर है और पुलिस की ताकत से सरकार इस देश पर कब्जा करना चाहती है।

आदिवासी युवक को ट्रक से बांध कर घसीटा, कांग्रेस नेता ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद पूरे हरियाणा में हलचल है। थोड़ी देर में नूंह में किसानों की महापंचायत होने वाली है, जहां लाठीचार्ज के खिलाफ किसान नेता बड़ा फैसला ले सकते हैं। नूंह महापंचायत में राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे। मुस्लिम बहुल इलाके नूंह की इस महापंचायत में मौलाना अस्सद मील खेड़ला भी लोगों को संबोधित करने वाले हैं। कल करनाल में किसानों और पुलिस की झड़प को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button