सीएम तीरथ ने भगवान से की पीएम मोदी की तुलना, तो आक्रामक हो उठी कांग्रेस…

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद ही तीरथ सिंह रावत कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह उनका वह बयान है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना भगवान से कर दी थी। इस बयान के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेस ने तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका है। इसके साथ ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, उत्तराखंड इकाई के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस परिसर के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि तीरथ सिंह रावत जैसे चापलूसों का पुतला जलाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि ऐसे चापलूसों से ही देश का सर्वनाश हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आका नरेन्द्र मोदी को खुश करने के लिए कि नरेन्द्र मोदी को भगवान राम का अवतार है, लेकिन तुम हजारों जन्म ले लो तो भी राम भगवान का अवतार जीवन में नहीं बन सकते।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि तुमने तो देश को मिट्टी में मिला दिया है, देश को अडानी अंबानी के यहां गिरवी रखा दिया है। ऐसे अवतार बताने वाले लोगों का पुतला क्या ऐसे लोगों की तो सरकार ही गिरा देनी चाहिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, सिध्दार्थ सिंह राजावत, विकी खोंगल, अब्बास हफ़ीज़, युवा कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, रवि वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी केस: पुलिस अधिकारी पर गिरी निलंबन की गाज, एनआईए ने कसी नकेल

बता दें कि उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की करते हुए कहा है कि भगवान राम ने समाज के लिए अच्छा काम किया था। इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। इसी तरह भविष्य में प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही होगा।

Related Articles

Back to top button