‘बेहयाई की बातें कर रहे हैं अखिलेश’, वाराणसी दौरे पर राजभर का करारा वार

  • ‘बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाते, तो जालीदार टोपी वाले उन्हें खदेड़ देते’, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना

  • ‘सनातन पर उपदेश देने वाले अखिलेश राम-कृष्ण के दर्शन करने क्यों नहीं जाते’, राजभर ने दागा सवाल

लखनऊ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया है। राजभर का कहना है कि, जिनके राज में काशी की अनदेखी हुई, वही अखिलेश अब काशी के विकास पर उंगली उठा रहे हैं। उन्होंने मथुरा, अयोध्या और काशी में दर्शन न करने को लेकर भी सपा प्रमुख को घेरा और पूछा कि, आखिर उन्हें किस बात का डर सता रहा है।

इसे भी पढ़ें-  अखिलेश के वाराणसी दौरे पर राजभर का तंज, बोले- ‘बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने की हिम्मत नहीं’

काशी के विकास पर अखिलेश को घेरा

राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव को अपने शासनकाल की काशी को याद करना चाहिए, तभी उन्हें पता चलेगा कि, मोदी-योगी सरकार में काशी का कितना कायाकल्प हुआ है।

OP rajbhar -akhilesh yadav

काशी में मेट्रो चलाने के अखिलेश के दावे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि, बेहयाई की भी कोई सीमा होती है। उनके मुताबिक NDA के राज में विकास की गंगा बह रही है। सपा की सरकार बनने के दावे पर उन्होंने कहा कि न नौ मन गेहूं होगा, न राधे गवने जाएंगी।

 मथुरा क्यों नहीं जाते अखिलेश

राजभर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश जालीदार टोपी पहनकर ‘अली-अली’ किया करते थे, पर अब त्रिशूल और चक्र धारण कर ‘बजरंगबली’ का नाम ले रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश पहले यह बताएं कि वे मथुरा क्यों नहीं गए। जब वे कहते हैं कि राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम, तो दर्शन में दिक्कत क्या है? राजभर के अनुसार अखिलेश अयोध्या तो जाते हैं, मगर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन नहीं करते। इसी तरह वाराणसी पहुंचकर भी उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं किए। राजभर ने कहा कि अखिलेश को डर था कि मंदिर गए तो जालीदार टोपी वाले उन्हें खदेड़ देंगे।

 

इसे भी पढ़ें-  कांग्रेस से गठबंधन पर राजभर ने सपा को घेरा, पूछा-  ‘कब तक उठाएंगे राहुल का झंडा’

Related Articles

Back to top button