कांग्रेस से गठबंधन पर राजभर ने सपा को घेरा, पूछा- ‘कब तक उठाएंगे राहुल का झंडा’

  • ‘कार्यकर्ता धमाके की राह देखते रहे, आप फुस्स पटाखा निकले’, राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि, अखिलेश आखिर कब तक राहुल गांधी का झंडा उठाते रहेंगे और कब तक कांग्रेस से डरकर राजनीति करेंगे।

इसे भी पढ़ें- सत्ता में रहते पिछड़ों को भूल गए, अब आ रही याद?, ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा वार

राजभर ने कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद राहुल गांधी थाईलैंड या किसी दूसरे देश की यात्रा पर निकल जाएंगे। वहीं, सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव को यहां स्वामी प्रसाद मौर्य से बात करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि, अखिलेश ने कभी स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मान दिया था, लेकिन आज वही उन्हें अपमानित कर रहे हैं।

अखिलेश का राजनीतिक स्तर गिरा

op rajbhar akhilesh yadav

राजभर ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि अखिलेश यादव का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा कार्यकर्ता टकटकी लगाए बैठे थे कि उनके नेता कोई बड़ा धमाका करेंगे, लेकिन वे फुस्स पटाखा साबित हुए।

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर वे अपना रुख साफ करें, वरना दिल्ली के चक्कर लगाते रहें।

 

इसे भी पढ़ें- PDA के नाम पर पिछड़ों को छल रही सपा, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा प्रहार

Related Articles

Back to top button