
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है। उनका कहना है कि, सत्ता से बाहर होने के बाद अब अखिलेश को पिछड़ी जातियों की अहमियत समझ आ रही है। राजभर के मुताबिक, सत्ता में रहते हुए वे सिर्फ अपनी जाति को आगे बढ़ाने में जुटे रहे और कश्यप, प्रजापति, पाल, नाई, गोंड़ तथा बंजारा जैसी जातियों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
इसे भी पढ़ें- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ’27 में सपा साफ, टूटी साइकिल का फटेगा टायर’
सिर्फ अपनी बिरादरी को आगे
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरा देश जानता है कि अखिलेश यादव केवल अपनी बिरादरी को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे सपा के साथ सरकार में थे, तब पिछड़ों को प्रतिनिधित्व देने की मांग अखिलेश के सामने रखते थे, लेकिन जवाब में अखिलेश पूछते थे कि ये लोग कौन हैं और कहां रहते हैं। राजभर ने कहा कि अब जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया तो उन्हें इन्हीं वर्गों के सम्मान की चिंता सता रही है।

राजभर का कहना था कि, अखिलेश को पिछड़ों और दलितों से कोई मतलब नहीं है। वे केवल चुनाव जीतने के लिए पीडीए का ढोंग फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सपा के असली इरादों को समझ चुकी है।
अखिलेश को संविधान की नहीं परिवार की चिंता
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को संविधान की कोई फिक्र नहीं है, बल्कि उनकी पूरी कोशिश यही है कि उनका परिवार राजनीति में टिका रहे। इसी के लिए वे लगातार जनता के बीच भ्रम और झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और योगी के रहते संविधान को कोई खतरा हो नहीं सकता।
इसे भी पढ़ें- 2027 में अखिलेश का बड़बोलापन और अहंकार दोनों मटियामेट हो जाएगा: ओपी राजभर



