PDA के नाम पर पिछड़ों को छल रही सपा, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा प्रहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उनका आरोप है कि, सपा ‘पीडीए’ के नाम पर पिछड़े वर्ग को गुमराह कर रही है। वहीं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि एनडीए की ताकत देखकर अखिलेश बौखला गए हैं और सपा-कांग्रेस का गठबंधन अब ‘लठबंधन’ बनकर रह गया है।

इसे भी पढ़ें- ‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में सपा की विदाई तय’ अखिलेश पर राजभर का करारा वार

शासन में दलितों का अपमान

राजभर ने कहा कि सपा और अखिलेश यादव का इतिहास पिछड़ों और दलितों के अपमान से भरा पड़ा है। उनके अनुसार अखिलेश यह बिल्कुल सहन नहीं कर पाते कि, कोई गैर-यादव ओबीसी नेता उनके बराबर खड़ा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में कल्याण सिंह और सोनेलाल पटेल जैसे बड़े नेताओं को बार-बार अपमान झेलना पड़ा।

अनिल राजभर ने यह भी कहा कि, सपा सरकार में सिर्फ एक मजहब का दबदबा रहता था, जबकि योगी सरकार में हर जाति, वर्ग और धर्म को बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम में भगवान राम और निषादराज की गले मिलती प्रतिमा को इसी भावना का प्रतीक बताया।

राज्यसभा चुनाव में खुल गई पीडीए की पोल

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश के पीडीए की असलियत प्रदेश की जनता राज्यसभा चुनाव में ही देख चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव अखिलेश के लिए संविधान बचाने की नहीं, बल्कि अपना परिवार बचाने की लड़ाई है।

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की खींचतान पर भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसा कि इनका गठबंधन अब ‘लठबंधन’ बन गया है। दोनों दलों की सिर-फुटव्वल खुलकर सामने आ चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें- EVM से चुनाव हो तो दिक्कत, बैलट पेपर से हो तो दिक्कत,, राजभर का अखिलेश पर तंज

Related Articles

Back to top button