\n\n\n\n\n \n

लाओस में हाथियों की सेहत का जिम्मा उठाएगा वनतारा

मोबाइल वेटरनरी यूनिट के जरिए बीमार और घायल हाथियों का इलाज होगा, अलग अस्पताल भी तैयार किया जाएगा

लुआंग प्रबांग। लाओस में बीमार व घायल हाथियों के उपचार के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के सहयोग से एक नया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत हाथियों के लिए एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है, साथ ही वनतारा की ओर से पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी मुहैया कराई गई है। जिन हाथियों को गंभीर और लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता होगी, उनके लिए एक अलग अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- रिलायंस फ़ाउंडेशन का ‘वनतारा’: जानवरों के बचाव, संरक्षण और पुनर्वास का देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम

लाओस में इस समय लगभग 400 जंगली और 400 से अधिक पालतू हाथी मौजूद हैं, और दोनों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत जंगल में रहने वाले और मानव देखरेख में मौजूद, दोनों तरह के हाथियों की चिकित्सा और संरक्षण पर काम किया जाएगा।

Vantara

इसी कड़ी में 43 वर्षीय हथिनी मे खामनॉय को भी रेस्क्यू किया गया है। लंबे समय तक लकड़ी ढुलाई और फिर पर्यटन कार्यों में इस्तेमाल हुई इस हथिनी को अब मांडलाओ में उचित देखभाल और उपचार के साथ सुरक्षित जीवन मिल सकेगा।

 

इसे भी पढ़ें- पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Related Articles

Back to top button