
बॉलीवुड सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्निस्ट के नाम से पहचान बनाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअस, हाल ही में उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने घर पर एक बेहद इंटीमेट और सादगीपूर्ण तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। इस शादी में परिवार और चंद खास दोस्त ही शामिल हुए। यह आमिर खान की तीसरी शादी है। खास बात यह रही कि इस शादी में एक्टर के तीनों बच्चों ने भी शिरकत की है। इस शादी को लेकर कुछ कंट्रोवर्सी भी थी। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा था कि, आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी को क्या कह कर बुलाते हैं। अब इस बात का खुलासा खुद एक्टर के करीबी दोस्त ने किया है।
इसे भी पढ़ें- गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे हैं आमिर खान, यहां देखें डेट और अन्य डिटेल
दोस्त ने किया खुलासा
आमिर खान के पुराने दोस्त और फिल्म ‘लगान’ में उनके को-स्टार रहे अमीन हाजी ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि, आमिर के तीनों बच्चे उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट को किस नाम से पुकारते हैं, तो अमीन ने बताया कि बच्चे उन्हें उनके नाम से यानी ‘गौरी’ कहकर ही बुलाते हैं।

अमीन ने आगे इस रिश्ते की गहराई पर भी रोशनी डालते हुए बताया कि, लोग अक्सर उनसे यह सवाल करते हैं कि, आखिर आमिर के बच्चे इस नए रिश्ते को लेकर क्या सोचते हैं। उन्होंने बताया कि, यह कोई अचानक बना हुआ या जल्दबाजी में लिया गया डिसीजन नहीं था। उन्होंने बताया कि, आमिर और गौरी एक-दूसरे को बीते कई सालों से जानते हैं क्योंकि गौरी आमिर के भाई इमरान खान की करीबी दोस्त रही हैं। आमिर ने धीरे-धीरे और बेहद ही सहज तरीके से गौरी को अपने बच्चों से मिलवाया, ताकि किसी भी तरह की जल्दबाजी या असहजता न हो और बच्चों को इस रिश्ते से कोई दिक्कत न हो।
सब की भावनाओं का रखा ख्याल
अमीन हाजी ने ये भी बताया कि, आमिर खान ने अपने इस नए रिश्ते में शुरू से ही पूरे परिवार को साथ जोड़े रखने की कोशिश की। उनके अनुसार, शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, आमिर के बच्चे आजाद, जुनैद ईरा और गौरी का बेटा क्विन, आमिर की मां, गौरी के पिता बॉब, उनकी आंटी राधा समेत परिवार के तमाम सदस्य इस मौके पर एक साथ मौजूद हैं।
अमीन का मानना है कि, इससे यही जाहिर होता है कि, आमिर ने इस रिश्ते में जुड़े हर व्यक्ति की भावनाओं और अहमियत का पूरा ख्याल रखा। इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और आशुतोष गोवारिकर जैसे आमिर के करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।
इस पूरी कहानी में एक और दिलचस्प पहलू है, वह है गौरी स्प्रैट का पांच साल का बेटा, जो उनकी पहली शादी से है, जिसका नाम क्विन है। अमीन हाजी ने बताया कि, क्विन प्यार से आमिर खान को सीधे उनके नाम से यानी आमिर कहकर ही बुलाता है। उनके मुताबिक, आमिर और क्विन के बीच यह अपनापन कोई हाल-फिलहाल की बात नहीं है, बल्कि यह रिश्ता पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से इसी तरह मजबूत बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर गहराया विवाद
इस आत्मीयता को दर्शाने के लिए अमीन ने एक दिलचस्प वाकया भी साझा किया। उन्होंने बताया कि, एक शाम पंचगनी में सब लोग एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे, जबकि आमिर उस वक्त सतारा के जिला कलेक्टर से किसी जरूरी विषय पर बात कर रहे थे। इसी बीच क्विन ने आमिर को आवाज देकर बुलाया और सोने से पहले उन्हें एक कहानी सुनाने की जिद की। अमीन के मुताबिक, आमिर ने बिना किसी झिझक के तुरंत अपनी बातचीत छोड़कर दोस्तों की तरफ देखा और कहा कि वे अभी आते हैं। इसके फौरन बाद क्विन को कहानी सुनाने चले गए।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की इस तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्तर पर काफी विवाद भी खड़ा हो गया है। बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने इस शादी को लेकर एक्टर पर लव जिहाद का गंभीर आरोप लगाया है। मामला इतना बढ़ गया कि आमिर खान के खिलाफ एक फतवा भी जारी कर दिया गया।
आमिर ने ख़ारिज किया आरोप
इस पूरे विवाद पर आमिर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक बातचीत में जब उनसे ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ कहे जाने को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया और अपने परिवार की मिली-जुली संरचना का हवाला दिया।
उन्होंने बताया कि उनका परिवार शुरू से ही बेहद मिलनसार रहा है और अलग-अलग धर्मों को साथ लेकर चलने की परंपरा उनके परिवार में पहले से मौजूद रही है। एक्टर ने बताया कि, उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है, उनकी अपनी बेटी की शादी भी एक हिंदू व्यक्ति से हुई है, उनके कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है।
आमिर खान ने इस मुद्दे पर और स्पष्टता देते हुए कहा कि गौरी, किरण या रीना, उनकी तीनों पत्नियों में से किसी ने भी शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज यानी कानूनी विवाह के तहत हुई थीं, न कि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार।
खुद ईसाई हैं गौरी स्प्रैट
उन्होंने यह भी साफ किया कि, गौरी हिंदू धर्म से नहीं, बल्कि ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं, वह भी एक ऐसी ईसाई हैं, जो धार्मिक रीति-रिवाजों का बहुत सख्ती से पालन नहीं करतीं। एक्टर ने अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए कहा कि, जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है, उनकी जिंदगी और भी बेहतर तथा खुशहाल होती जा रही है।

आमिर खान का यह मामला इस बात की भी मिसाल बन गया है कि किस तरह किसी सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी के फैसले आसानी से सार्वजनिक बहस और विवाद का विषय बन जाते हैं। जहां एक तरफ आमिर के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य इस रिश्ते को बेहद सहज, प्यार भरा और सालों की समझ पर आधारित बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठन इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। एक संत ने तो उनके खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- आमिर खान का बड़ा खुलासा, बोले- गौरी से मिलने का बाद लगा तलाश पूरी हो गई, लेकिन इस बात का है पछतावा



