Jio Finance से अब सिर्फ 24 रुपए में ITR भरें, साथ में मिलेगा JioPoints का लाभ

  • खुद फाइल करें या एक्सपर्ट की मदद लें, दोनों विकल्प मौजूद

  • फीस पर 25% तक JioPoints का मिलेगा फायदा 

मुंबई।  टैक्स फाइलिंग के इस मौसम में जियोफाइनेंस (Jio Finance) ने अपने यूज़र्स के लिए टैक्स प्लानिंग और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की सुविधा फिर से शुरू की है। इस बार कंपनी ने फाइलिंग को पहले से सस्ता बनाने के साथ-साथ जिओ पॉइंट्स रिवॉर्ड्स भी जोड़े हैं। ग्राहक अब केवल 24 रूपये की शुरुआती कीमत में अपना आईटीआर दाखिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जियो फाइनेंस ऐप पर शुरू हुई कई बैंकों और NBFC की FD सुविधा

TaxBuddy के साथ शुरू की सुविधा

कंपनी के मुताबिक, यूज़र्स को उनकी फाइलिंग फीस का 25 प्रतिशत तक जियो पॉइंट्स के रूप में वापस मिलेगा। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल ऐप पर मौजूद अलग-अलग ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डील्स और पार्टनर ऑफर्स को भुनाने में किया जा सकेगा।

Jio Finance

यह सुविधा जियोफाइनेंस ने TaxBuddy के साथ मिलकर शुरू की है, जो आयकर विभाग के पास पंजीकृत ई-रिटर्न इंटरमीडियरी (ERI) है। इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए यूज़र्स टैक्स प्लानिंग कर सकेंगे और आईटीआर दाखिल कर सकेंगे। टैक्स बचाने के तरीके देख सकेंगे, अलग-अलग टैक्स रिजीम की आपस में तुलना कर सकेंगे और अपने रिफंड की स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे।

सुरक्षित रखी जायेगी जानकारी

कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि, टैक्सदाताओं की निजी और वित्तीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। यह डेटा सिर्फ आईटीआर दाखिल करने के मकसद से TaxBuddy के सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड सिस्टम में प्रोसेस होगा और जियोफाइनेंस इसे किसी और काम के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस. शर्मा के अनुसार, कंपनी की कोशिश है कि, पेचीदा वित्तीय प्रक्रियाओं को सरल बनाकर हर किसी तक पहुंचाया जाए। उनका कहना था कि, कम कीमत, सुरक्षित प्लेटफॉर्म और जियो पॉइंट्स के रिवॉर्ड्स की बदौलत अब टैक्स फाइलिंग पहले से ज़्यादा आसान और फायदेमंद हो गई है।

24 रूपये से शुरू होगा प्लान

दूसरी ओर, TaxBuddy के सह-संस्थापक और सीटीओ श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि इस साझेदारी से देशभर के लोगों को सुरक्षित, आसान और भरोसे के साथ आईटीआर भरने में मदद मिलेगी।

जियोफाइनेंस ऐप पर अलग-अलग आय-वर्ग और ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए DIY (खुद से फाइलिंग) और एक्सपर्ट-असिस्टेड, दोनों तरह के विकल्प दिए गए हैं। DIY प्लान 24 रूपये से शुरू होता है, वहीं टैक्स एक्सपर्ट की मदद वाली सेवाएं ₹649 से शुरू होती हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  अपडेटेड ITR पर बढ़ी रफ्तार: 15 लाख से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने किया रिटर्न अपडेट, 31 दिसंबर आखिरी मौका

Related Articles

Back to top button