
• JioFinance ऐप पर 8.15% तक के इंटरेस्ट ऑप्शन के साथ FD में इन्वेस्ट करना हुआ आसान
• पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस, एक ही डैशबोर्ड से आसान ट्रैकिंग
मुंबई। जियो फाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और NBFCs से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सर्विस शुरू की हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अब कस्टमर्स को कई प्लेटफॉर्म पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वे एक ही ऐप पर अलग-अलग बैंकों के FD की तुलना कर सकते हैं और उनमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जियो-फाइनेंस ऐप पर सिर्फ 24 रु में होगी टैक्स फाइलिंग
ऑप्शन फिल्टर कर सकते हैं यूज़र्स
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस समेत अलग-अलग इंस्टीट्यूशन्स के FD ऐप पर उपलब्ध हैं। यूज़र्स इंटरेस्ट रेट के आधार पर ऑप्शन फिल्टर कर सकते हैं। आपको बता दें कि, JioFinance ऐप पर हर साल 8.15% तक के इंटरेस्ट रेट ऑफर किए जा रहे हैं।

पूरा प्रोसेस एंड-टू-एंड डिजिटल है, जिससे मिनटों में FD बुकिंग हो जाती है। कस्टमर्स को एक इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड के ज़रिए रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर का भी एक्सेस मिलेगा।
आसन होगा प्रोसेस
जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज लिमिटेड के CEO, सुरभ एस. शर्मा ने कहा, भारत में FD एक पॉपुलर सेविंग्स ऑप्शन है, लेकिन कस्टमर्स को अक्सर अलग-अलग FD ऑप्शन की तुलना करने और अपने इन्वेस्टमेंट को ट्रैक करने में मुश्किल होती है। जियोफाइनेंस ऐप के साथ, हम रिसर्च, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग के पूरे प्रोसेस को आसान, ट्रांसपेरेंट और डिजिटल बना रहे हैं, जिससे यूज़र्स अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों के आधार पर सोच-समझकर फैसले ले सकें।”
इसे भी पढ़ें- रिलायंस जियो ने रखा 10वें वर्ष में कदम, लॉन्च किए सेलिब्रेशन प्लान



