Friday OTT Release: ‘इक्का’ से ‘पति पत्नी और वो दो’ तक, वीकेंड के लिए बेस्ट एंटरटेनमेंट ऑप्शन

10 जुलाई, यानी इस शुक्रवार को ओटीटी (OTT) की दुनिया में मानो कंटेंट का मेला लग गया है। लगभग हर बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक साथ नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इनकी विविधता भी कमाल की है। कोर्टरूम थ्रिलर, रोमांटिक कॉमेडी, एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रामा, क्राइम कहानियां और डॉक्यूमेंट्री तक, हर मिज़ाज के दर्शक के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। चाहे आपको सस्पेंस पसंद हो, हल्की-फुल्की कॉमेडी या फिर भावुक कर देने वाली कहानियां, इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट भरने के लिए काफी विकल्प तैयार हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज हुए पूरे कंटेंट की तफ़सील से जानकारी।

इसे भी पढ़ें- ओटीटी रिलीज: कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर होगा ये हफ्ता, रिलीज हो रहीं ये बड़ी फ़िल्में-सीरीज

इक्का 

इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में शुमार है कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उनके साथ अक्षय खन्ना भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

ikka movie

कहानी घूमती है अर्जुन मेहरा नाम के एक डिफेंस लॉयर के इर्द-गिर्द, जिसे उनके सिद्धांतवादी रवैये और कोर्टरूम में बेदाग रिकॉर्ड के चलते  ‘इक्का’ के नाम से जाना जाता है। मगर उनकी जिंदगी में तब एक बड़ा मोड़ आता है जब उन्हें मजबूरन अपने ही सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी शौर्यमान गौर का केस लड़ना पड़ता है, वह भी तब, जब गौर पर एक युवा लड़की की हत्या का गंभीर आरोप लगा हो। तीखे कोर्टरूम मुकाबलों और नैतिक दुविधाओं से भरी यह फिल्म थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक दिलचस्प देखने का अनुभव साबित हो सकती है।

पति पत्नी और वो दो  

2019 में आई हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की अगली कड़ी ‘पति पत्नी और वो दो’ भी इसी शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है। इस बार कहानी में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। प्रयागराज की पृष्ठभूमि में सेट यह फिल्म गलतफहमियों, रिश्तों की उलझनों और भरपूर हास्य के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा करती है। जो लोग हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी के शौकीन हैं, उनके लिए यह वीकेंड की अच्छी पसंद बन सकती है।

परिमाला एंड कंपनी 

तमिल सिनेमा से इस हफ्ते आई है कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘परिमाला एंड कंपनी’, जो जी5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी के केंद्र में हैं परिमाला, जिनका किरदार जयराम ने निभाया है। वे चेन्नई में अपनी पत्नी सुधंथिरम (उर्वशी) और दो बेटियों के साथ एक साधारण जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन जब वर्गीस नाम का एक स्थानीय गैंगस्टर उनकी सबसे छोटी बेटी को परेशान करना शुरू करता है, तो पूरा परिवार एक अप्रत्याशित मुसीबत में फंस जाता है। हास्य और तनाव का यह मिश्रण फिल्म को दिलचस्प बनाता है।

बाल्टी 

मलयालम सिनेमा से आई एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘बाल्टी’ का निर्देशन उन्नी शिवलिंगम ने किया है। यह सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी है उदयन् की, जो केरल-तमिलनाडु सीमा पर बसे एक छोटे कस्बे का बेहद प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी है। जब उदयन् और उसके दोस्त एक स्थानीय फाइनेंसर का भरोसा जीत लेते हैं, तो वे अनजाने में गैंगों की रंजिश, अपराध और अवैध फाइनेंसिंग की खतरनाक दुनिया में उलझते चले जाते हैं। खेल और क्राइम ड्रामा का यह मेल एक्शन प्रेमियों को जरूर पसंद आ सकता है।

लैंड ऑफ फुटबॉल  

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही मलयालम स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लैंड ऑफ फुटबॉल’ का निर्देशन हसीफ हकीम ने किया है। यह सीरीज केरल के लोगों के फुटबॉल के प्रति गहरे लगाव को बेहद खूबसूरती से पेश करती है, जोशीले स्थानीय टूर्नामेंट से लेकर अपनी अटूट वफादारी के लिए मशहूर फैन समुदायों तक। यह डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि, किस तरह फुटबॉल केरल की सांस्कृतिक पहचान का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। जो दर्शक खेल आधारित सच्ची कहानियां पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक सार्थक विकल्प है।

पेद्दी  

9 जुलाई से ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी एक ऐसे क्रिकेटर की है जो पैसों का बेहद लालची है। यह किरदार राम चरण ने निभाया है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक गांव के नेता की बेटी से प्रेम हो जाता है, जिसका किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया है।

Peddi

इस प्रेम कहानी के चलते वह क्रिकेट छोड़कर कुश्ती की दुनिया में उतरता है और खेल के जरिए अपने गांव को एकजुट करने की कोशिश करता है। एक ताकतवर दुश्मन से जूझते हुए वह अपने गांव में एक जरूरी रेलवे स्टेशन बनवाने की लड़ाई भी लड़ता है, जो समुदाय के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

मिगुएल एंजेल ब्लैंक  

इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही एक और अहम पेशकश है डॉक्यूमेंट्री ‘मिगुएल एंजेल ब्लैंक’, जो एक वास्तविक और दुखद घटना पर आधारित है। यह डॉक्यूमेंट्री 1997 में स्पेन के एक युवा राजनेता के अपहरण और हत्या की कहानी बताती है, जिसे ईटीए नाम के अलगाववादी समूह ने अंजाम दिया था। सच्ची घटनाओं पर आधारित गंभीर कंटेंट पसंद करने वालों के लिए यह एक प्रभावशाली विकल्प साबित हो सकता है।

वीकेंड के लिए क्या चुनें

कुल मिलाकर, इस शुक्रवार ओटीटी पर आया कंटेंट इतना विविध है कि हर तरह के दर्शक के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। अगर आपको इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा पसंद है तो “इक्का” बेहतरीन विकल्प है, हल्की-फुल्की कॉमेडी के लिए “पति पत्नी और वो दो” और “परिमाला एंड कंपनी” अच्छे रहेंगे, जबकि एक्शन और स्पोर्ट्स ड्रामा के शौकीनों के लिए “बाल्टी” और “पेद्दी” उपयुक्त हैं। सच्ची घटनाओं और खेल संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए “मिगुएल एंजेल ब्लैंक” और “लैंड ऑफ फुटबॉल” जैसी डॉक्यूमेंट्रीज भी देखी जा सकती हैं। यह वीकेंड निश्चित रूप से मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है।

 

इसे भी पढ़ें-ओटीटी पर रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की ये फिल्म मचा रही धमाल, 1 नं. पर है कब्जा

Related Articles

Back to top button