
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की भरपूर बारिश होने वाली है। 15 जून से 21 जून के बीच दर्शकों के लिए कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ से लेकर रोमांटिक ड्रामा और कॉमेडी सीरीज तक, हर उम्र के फैंस के लिए कुछ न कुछ है। चाहे आप सस्पेंस पसंद करते हों, रोमांस देखना चाहते हों या हल्की-फुल्की कॉमेडी, इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट भर जाएगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी बड़ी रिलीज हो रही हैं और इनमें क्या खास है।
इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की ये फिल्म मचा रही धमाल, 1 नं. पर है कब्जा
दृश्यम 3
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग अब ओटीटी पर आ रहा है। सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद यह फिल्म 18 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में मोहनलाल अपने आई कोनिक किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं।

कहानी जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुरानी घटना के राज को छिपाने की लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। वरुण की हत्या से जुड़े राज खुलने का डर, परिवार की सुरक्षा और भावनात्मक दबाव यह सब मिलकर एक जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर बनाते हैं। अगर आप पहली दो फिल्में देख चुके हैं तो तीसरा भाग जरूर देखें, क्योंकि यह फ्रैंचाइजी को नया ट्विस्ट देता है।
अथिराडी
मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘अथिराडी’ 19 जून को सोनी लिव पर उपलब्ध होगी। टोविनो थॉमस और बेसिल जोसेफ की जोड़ी वाली यह फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है। थिएटर में रिलीज होने पर यह काफी पसंद की गई थी। अब ओटीटी पर आने के बाद इसका दायरा और बढ़ेगा। हल्का-फुल्का मनोरंजन और दोस्ती की कहानी देखने वालों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।
सेव द टाइगर्स 3
तेलुगु की पॉपुलर कॉमेडी सीरीज ‘सेव द टाइगर्स’ का तीसरा सीजन 19 जून को जियो हॉट स्टार पर प्रीमियर होगा। सीरीज तीन शादीशुदा दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है, जो अपनी वैवाहिक जिंदगी की मुश्किलों, पत्नियों के साथ तकरार और रोजमर्रा की परेशानियों से जूझते नजर आते हैं। पहले दो सीजन की तरह तीसरा सीजन भी ह्यूमर से भरपूर होने वाला है। अगर आप रिलेटेबल फैमिली कॉमेडी देखना पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
हसबैंड्स इन एक्शन
19 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही यह साउथ कोरियन एक्शन-कॉमेडी फिल्म पार्क ग्यू-ताए द्वारा निर्देशित है। मुख्य भूमिकाओं में गोंग म्योंग, जिन सन-क्यू, किम जी-सेओक और यूं क्युंग-हो हैं। कहानी एक जुनूनी नारकोटिक्स डिटेक्टिव की है जो एक बड़े ड्रग सिंडिकेट को पकड़ता है, लेकिन उसकी जीत ज्यादा देर नहीं टिकती। उसकी एक्स-पत्नी का अपहरण हो जाता है और अब उसे खतरनाक रेस्क्यू मिशन पर जाना पड़ता है। बडी कॉप स्टाइल वाली यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण है।
वॉयसमेल्स फॉर इसाबेल
नेटफ्लिक्स पर 19 जून को रिलीज होने वाली यह फिल्म भावुक और अनोखी कहानी पर आधारित है। फिल्म जोई डॉइच अभिनीत जिल की कहानी है, जो अपनी बहन इसाबेल की मौत के सदमे से उबरने के लिए उसके पुराने फोन नंबर पर वॉयसमेल भेजती रहती है। एक दिन वह नंबर अनजाने में एक रियल एस्टेट एजेंट (निक रॉबिन्सन) को अलॉट हो जाता है। इसके बाद कहानी में रोचक मोड़ आते हैं। यह फिल्म grief, healing और अनएक्सपेक्टेड कनेक्शन्स पर आधारित है।
आई विल फाइंड यू
18 जून को नेटफ्लिक्स पर आने वाली यह 8 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज डेविड बरोज की कहानी है। वह अपने बेटे की हत्या के झूठे आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

जब उसकी भाभी उसे एक फोटो दिखाती है जिसमें उसका बेटा जिंदा नजर आता है, तो कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। सस्पेंस, ट्विस्ट और इमोशन से भरी यह सीरीज थ्रिलर लवर्स को बांधे रखेगी।
द एजेंसी- 2
माइकल फासबेंडर अभिनीत स्पाई थ्रिलर ‘द एजेंसी’ का दूसरा सीजन 21 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीआईए एजेंट मार्टियन अब अपनी अंडरकवर जिंदगी छोड़कर लंदन स्टेशन वापस लौटने का काम सौंपा गया है। नया सीजन राजनीति, जासूसी और पर्सनल लाइफ के संघर्ष को और गहराई से दिखाएगा।
योर फॉल्ट: लंदन
यह रोमांटिक ड्रामा नोआ और निक की लंबी दूरी वाली रिलेशनशिप की कहानी है। नोआ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली जाती है, जबकि निक लंदन में ही रहता है। दूरी, जलन, नए लोगों का आना और रिश्ते की चुनौतियां यह शो युवा प्यार की सच्ची तस्वीर पेश करता है। इस हफ्ते का ओटीटी शेड्यूल दर्शकों को भरपूर विकल्प दे रहा है। परिवार के साथ देखने लायक कॉमेडी हो या अकेले में एंजॉय करने वाली थ्रिलर, हर टेस्ट के लिए कुछ न कुछ है। अगर आप इस हफ्ते नई रिलीज देखने वाले हैं तो कमेंट में जरूर बताएं कि आपकी वॉचलिस्ट में कौन सी फिल्म या सीरीज सबसे ऊपर है।
ठुकरा के मेरा प्यार 2
रोमांटिक थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन 19 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है। यह सीरीज सच्चे प्यार और गहरी नफरत के बीच की महीन रेखा को दिखाती है। कहानी शानविका के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो न्याय की लड़ाई लड़ रही है।

पहले सीजन की क्लिफहैंगर के बाद दूसरे सीजन में कहानी और ज्यादा रोचक और ट्विस्ट भरी होने वाली है। इमोशनल ड्रामा और रिलेशनशिप थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें-ओटीटी पर मनोरंजन का फुल धमाका, स्ट्रीम हुईं ये इस 5 बड़ी फिल्में और सीरीज



